Dharmendra with Karan Deol in Gym: अपने जमाने में बॉलीवुड में हीमैन के नाम से मशहूर रहे अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया में बहुत ही सक्रिय बने रहते हैं। वे हमेशा अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया में शेयर करके फैन्स से जुड़े रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने पोते और अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।
धर्मेंद्र ने जो करण देओल के साथ वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनके पोते करण जिम में एक्सरसाइज कर रहे हैं। धर्मेंद्र उनके पीछे खड़े होकर उनका मार्गदर्शन कर रहे हैं। दोनों दादा-पोते की जोड़ी वाकई बहुत जम रही है।
इस वीडियो को धर्मेंद्र ने पोस्ट करने के साथ ही इसका एक बढ़िया सा कैप्शन भी लिखा है। इसके कैप्शन में उन्होंने यह लिखा है कि जो काम आप नहीं कर सकते, उसे आपको भगवान पर छोड़ देना चाहिए। एक स्वस्थ दिमाग से आपको कामयाबी आखिरकार जरूर मिलेगी। धर्मेंद्र द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वे इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
गौरतलब है कि धर्मेंद्र के पोते करण देओल फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर चुके हैं। इसी फिल्म से अभिनेत्री सहर बांबा ने भी बॉलीवुड में अपने कदम रखे हैं। हालांकि इन दोनों की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी।
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…