बॉलीवुड

सनी देओल और आमिर खान की वे फिल्में, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई थीं आमने-सामने

Gadar vs Lagaan Completes 20 Years: आज 15 जून है। इसी दिन 20 साल पहले 2001 में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई थीं, जिनके बीच कड़ी टक्कर देखने के लिए मिली थी। इनमें से एक फिल्म सनी देओल की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ थी, जबकि दूसरी फिल्म आमिर खान की ‘लगान’ थी। आमिर खान की फिल्म लगान भी बहुत पसंद की गई थी और ऑस्कर के लिए यह नॉमिनेट भी हो गई थी। उसी तरीके से सनी देओल की गदर को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह फिल्म 133 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही थी।

वर्ष 1990 में हुई थी पहली टक्कर

वैसे, इससे पहले भी दो बार सनी देओल और आमिर खान की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हो चुकी थी। वर्ष 1990 में आमिर खान की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दिल’ रिलीज हुई थी और इसी दिन सनी देओल की फिल्म ‘घायल’ भी रिलीज हो गई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थीं और दर्शकों को पसंद आने की वजह से इनके नाम कई रिकॉर्ड भी जुड़ गए थे।

6 साल बाद फिर हुई थी टक्कर

इसी तरह से वर्ष 1996 में भी सनी देओल(Sunny Deol) और आमिर खान(Aamir Khan) की बॉक्स ऑफिस पर फिर से टक्कर देखने के लिए मिली थी, जब आमिर खान और करिश्मा कपूर की प्रेम कहानी ‘राजा हिंदुस्तानी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘घातक’ से हो गई थी। इस दौरान हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच एक हफ्ते का वक्त रहा था,(Gadar vs Lagaan Completes 20 Years) मगर रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से आमिर खान(Aamir Khan) और सनी देओल की फिल्मों की आपस में टक्कर हो गई थी। दोनों ही फिल्में दर्शकों को बहुत पसंद आई थीं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 week ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago