बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया टास्क, आयुष्मान-भूमि ने दिया ये जवाब

Amitabh Bachchan Tongue Twister Challenge Viral: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने फैंस को कोई न कोई सरप्राइज देते हुए नजर आते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस को एक टास्ट दिया है, जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जी हां, अमिताभ बच्चन की फिल्म गुलाबो सिताबो 12 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म के प्रमोशन को ध्यान में रखते हुए एक टास्क दिया है, जिसमें न सिर्फ आम लोग भाग ले रहे हैं, बल्कि कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं।

फिल्म गुलाबो सिताबो का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, ऐसे में अब सबकी निगाहें फिल्म पर टिकी हुई हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आयुष्मान खुराना है। दोनों के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फैंस की बेताबी को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अमिताभ बच्चन ने दिया ये टास्क (Gulabo sitabo Amitabh Bachchan Tongue Twister Challenge Viral)

मंगलवार की देर रात अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक टंग ट्विस्टर दिया। मतलब साफ है कि बिना अटके तेज़ी से 5 बार दो लाइन बोलनी थी और वो लाइन ये थी-

“गुलाबो की खटर-पटर से तितर-बितर सिताबो

सिताबो के अगर-मगर से उथल-पुथल गुलाबो”

वीडियो पोस्ट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आपको यह बस 5 बार बिना रुके बोलना है। आप कोशिश कीजिए और अगर आप करेंगे तो हमारी चांदी हो जाएगी। इतना ही नहीं, वे खुद इन दो लाइन को बोलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बार बार अटक जा रहे हैं।

कई कलाकारों ने लिया हिस्सा

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने अमिताभ बच्चन के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि सर पहली बात की मैं यह कल करुंगा, क्योंकि अभी मैं रियाज कर रहा हूं। इतना ही नहीं, इस टास्क में भाग लेते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा कि ओह… ये बहुत मुश्किल होने वाला है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और कई कलाकारों ने ये टंग ट्विस्टर बोलते हुए अपने वीडियो शेयर किए हैं, जिसे सोशल मीडिया पर उनके फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो

अमिताभ बच्चन ने जैसे ही अपने इंस्टा एकाउंट पर वीडियो अपलोड किया, वैसे ही 13 घंटे में वीडियो को 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग अपने वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा, कमेंट बॉक्स में लोगों अपने विचार रख रहे हैं।

Facebook Comments
Shreya Pandey

Share
Published by
Shreya Pandey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago