Hansal Mehta Safeena Husain Wedding: बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता अपनी मूवीज के लिए काफी जाने जाते हैं। वहीं हाल ही में हंसल मेहता द्वारा अपनी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें वो और उनकी लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहें हैं। ऑफिशियली अब हंसल मेहता और सफीना शादी करके एक-दूजे के हो गए हैं। उन्होंने बुधवार की सुबह दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।
अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए हंसल मेहता ने लिखा, ”17 साल में हमने दोनों बच्चों को बड़े होते देखा है। हमने अपने सपनों को पूरा किया है। अब हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनप्लेन्ड था। लेकिन हमारे वचन हमेशा ही सच्चे थे। इस छोटे से समारोह के लिए हमें कभी नहीं कहा गया। आखिरकार प्यार ही सब पर हावी हो जाता है।”
हंसल मेहता के पोस्ट के बाद ही बॉलीवुड हस्तियों की बधाइयां आनी शुरु हो गई। राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, प्रतीक गांधी, अनुभव सिन्हा, करिश्मा तन्ना, रणवीर बरार, विशाल भारद्वाज, मनोज बाजपेयी से लेकर एकता कपूर समेत तमाम बॉलीवुड वालों ने पोस्ट कर दोनों को नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
वैसे तो दोनों का साथ 17 सालों का है। दोनों के दो बच्चे(बेटियां) भी हैं। आखिरकार अब दोनों ने 7 जन्मों के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। हालांकि उनकी पिछली शादी से हंसल को दो बेटे भी हैं। बता दें कि सफीना एक सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेट गर्ल्स नामक एक गैर-लाभकारी संस्थान की संस्थापक हैं। वह दिवंगत अभिनेता युसूफ हुसैन की बेटी हैं।
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…
Blood Sugar Control Kaise Kare: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में कई बीमारियों को समाज…
Gond Katira Khane Ke Fayde: आयुर्वेद विज्ञान से भी हज़ारों साल पुराना है। प्राचीन ग्रंथों…
Diljit Dosanjh Concert Scam: भारतीय गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं है। वे…