बॉलीवुड

क्या होगा आसिम और हिमांशी के रिश्ते का अंजाम? अब इन्होंने किया एक और बड़ा खुलासा

BiggBoss13: वर्तमान में टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का रोमांच और अधिक बढ़ गया है। फिनाले नजदीक आने के साथ ही अब इसमें कहानियां मोड़ लेने लगी हैं। रिश्तों में दिलचस्प मोड़ आने लगे हैं। रिश्तों के रूप बदलने लगे हैं। विशेषकर आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच का रिश्ता जो बेहद सुर्खियों में रहा है, उसे लेकर तरह-तरह की बातें लगातार सामने आ रही हैं।

मैनेजर निधि का ट्वीट

दर्शक भी कंफ्यूज हो चुके हैं कि आखिर आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच के रिश्ते का हश्र क्या होने वाला है। गौरतलब है कि हिमांशी खुराना पहले ही घर से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, फैमिली वीक के दौरान वे असीम रियाज का कनेक्शन बनकर घर में फिर से आई थीं। इस दौरान एक बार फिर से आसिम रियाज ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया। अब दोबारा वे घर से बाहर निकल गई हैं। आसिम और हिमांशी के बीच के रिश्ते को लेकर तो वैसे बीते दिनों में कई खुलासे हो चुके हैं, लेकिन ताजा और बड़ा खुलासा हिमांशी की मैनेजर निधि ने ट्विटर पर किया है।

क्या लिखा है निधि ने?

RapidLeaks

निधि ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आसिम रियाज और हिमांशी खुराना को लेकर एक पोस्ट डाला है। इसमें उन्होंने इन दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात कही है। इसमें उन्होंने यह लिखा है कि हिमांशी खुराना के खिलाफ आसिम रियाज का पूरा परिवार ही है। साथ ही निधि ने यह भी लिखा है कि कम-से-कम यदि सपोर्ट नहीं कर सकते हो तो नफरत तो मत फैलाओ। अंदर की बात तो कुछ जानते नहीं हैं। केवल थोड़े वक्त का शो को देखकर ही सब जज कर लिया।

फिर से किया प्यार का इजहार

Indiatvnews

पोस्ट करने के साथ ही हिमांशी खुराना की मैनेजर निधि का यह ट्वीट बहुत वायरल हो गया है। इस पर यूजर्स तरह-तरह से खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि हिमांशी खुराना अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हैं। फिर भी उन्हें आसिम रियाज का कनेक्शन बनकर घर में कुछ वक्त के लिए दोबारा एंट्री मिली थी। ऐसे में रियाज जो पहले भी शो के दौरान हिमांशी खुराना को प्रपोज कर चुके थे, इस बार फिर से हिमांशी के घर में आने के बाद उन्होंने उनसे अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि, यह आसिम रियाज की उम्मीदों के एकदम विपरीत रहा, क्योंकि हिमांशी खुराना ने साफ कह दिया कि वे इस रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में केवल घर से बाहर निकलने के बाद ही सोचेंगी। इस तरह से हिमांशी खुराना ने न केवल आसिम रियाज के प्यार के प्रस्ताव, बल्कि शादी के प्रस्ताव पर भी आसिम के मन मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं दी। वैसे, यह भी सुनने में आ रहा है कि घर के बाहर भी आसिम रियाज किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

हिमांशी ने इन्हें किया अनफॉलो

AajTak

सलमान खान को भी वीकेंड के वार में आसिम रियाज की जमकर क्लास लगाते हुए देखा गया था। सलमान खान इसमें आसिम रियाज से कह रहे थे कि वे बेकार में अपना टाइम बर्बाद कर रहे हैं। वे एक ऐसी लड़की के पीछे भाग रहे हैं जो कि उन्हें भाव ही नहीं दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि हिमांशी खुराना जैसे ही बिग बॉस के घर से बाहर निकलीं, उन्होंने तुरंत ट्विटर और इंस्टाग्राम से आसिम रियाज के भाई उमर को अनफॉलो कर दिया।

क्या गुल खिलायेगा रिश्ता?

India

उमर को अनफॉलो करने के पीछे क्या वजह रही है, यह तो हिमांशी से बेहतर और कोई नहीं जान सकता। हिमांशी ने इसके पीछे की कोई वजह नहीं बताई है। फिर भी सोशल मीडिया पर हिमांशी और आसिम के फैंस के बीच हिमांशी के इस कदम को उठाए जाने के बाद खलबली जरूर मच गई है। ऐसे में अब सभी को यही देखने का इंतजार है कि आखिर आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के बीच का यह रिश्ता आने वाले वक्त में क्या गुल खिलाता है?

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago