बॉलीवुड

आर्यन खान के सपोर्ट में रितिक रोशन ने सोशल मीडिया पर लिखा ओपन लेटर

Hrithik Roshan Shares A Post For Aryan Khan: ड्रग्स केस में आर्यन खान का नाम आने के बाद से ही एक एक कर अब बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में आने लगे हैं।आर्यन खान के सपोर्टर्स में ताजा नाम हृतिक रोशन का भी जुड़ गया है। सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने आर्यन खान के प्रति अपना सपोर्ट दिखाते हुए उनके नाम सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

ओपन लेटर लिखकर जताया सपोर्ट

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर आर्यन की तस्वीर शेयर करते(Hrithik Roshan Shares A Post For Aryan Khan) हुए एक ओपन लेटर लिखा है। जिसमें वो आर्यन से कहते नजर आ रहे हैं, माय डियर आर्यन, ये जंदगी भी अजीब सफर है। इसका कभी कोई भरोसा नहीं होता कब क्या हो जाये. अपनी इस छोटी सी जिंदगी में आपको अलग अलग मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ईश्वर केवल उनके सामने ही ऐसी मुश्किलें लेकर आते हैं जिनपर उन्हें भरोसा होता है कि वो इससे पर निकल जाएंगे। और यही बात तुम्हें सबसे खास बनाती है। इस बात को महसूस करके तुम्हें मुश्किलों से लड़ने का हौसला मिलेगा।

ऋतिक आगे लिखते हैगुस्सा ,वहम, लाचारी.. इन सबके आगे अपने अंदर के फाइटर को कभी हारने मत देना। लेकिन सावधान रहो, क्योंकि सही चीजें तुम्हारे अंदर की अच्छाई, दयालुता और प्यार को भी जला सकती है। अपने आप को जलने दो, लेकिन बस इतना ही.. गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता.. वे सभी समान हैं यदि आप जानते हैं कि कौन सा हिस्सा अपने पास रखना है और किसे अनुभव से दूर करना है. इन सबके साथ तुम आगे बढ़ सकते हो।

आखिर में रितिक कहते हैं, मैंने तुम्हें बचपन से अब तक जाना है. जो भी तुम्हारी अच्छाइयां और खूबियां है वो तुम्हारे लिए ऊपरवाले का दिया एक तोहफा है, उन्हें एक्सेप्ट करो. तुम्हें सिर्फ खुद को शांत रखना है। शांत रहकर हर चीज को गौर से देखो और समझो. इन्हीं पलों से तुम्हारे आने वाले कल का निर्माण होगा। और मुझे पूरा विश्वास है, तुम्हारा आने वाला कल एक चमकते सूरज की तरह होने वाला है. लेकिन इसके लिए आपको पहले इस अंधेरे को हराना होगा. हमेशा ईश्वर पर भरोसा रखो और अपनी उम्मीद को कभी हारने मत दो…”

कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक बढ़ाई हिरासत

इससे पहले रितिक की एक्स वाइफ सुजैन खान भी आर्यन को सपोर्ट करती नजर आयी थीं।सुजैन ने कहा था कि “आर्यन की इन सबमें कोई गलती नहीं है वो बस गलत वक्त पर गलत जगह मौजूद थे।” आपको बता दें, आर्यन खान के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी एनसीबी ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। आर्यन को लेकर एनसीबी की हिरासत कोर्ट ने 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। सतीश मानेशिंदे आर्यन खान की तरफ से इस केस को लड़ रहे है। 

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago