Categories: बॉलीवुड

विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड हैं ये फेमस ब्रज़ालियन मॉडल, कर रही हैं अर्जुन रेड्डी के हीरो को डेट

मशहूर होना हर किसी के किस्मत में नहीं होता। मगर जब आप मशहूर हो जाते हैं तो आपके साथ हुई कोई भी घटना फिर चाहे वह छोटी हो या फिर बड़ी उससे आपके साथ कई सारे कनेक्शन जुड़ जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही एक मशहूर व्यक्ति और विश्व के नंबर वन खिलाड़ी विराट कोहली के बारे में जो आज की तारीख में एक मशहूर सेलेब्रिटी बन चुके हैं। विराट कोहली फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और जैसा कि आपको पता है बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ काफी समय तक रिलेशन में रहने के बाद साल 2017 में विराट ने उनसे शादी कर ली थी।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का से पहले भी विराट कोहली का कई अन्य लड़कियों और अभिनेत्रियों से लव कनेक्शन जुड़ा था। लेकिन आखिर में उनकी शादी अनुष्का शर्मा से हुई। चूंकि विराट कोई सामान्य व्यक्ति तो हैं नहीं ऐसे में उनके लव अफेयर की खबरें बीच-बीच में कई बार सुर्ख़ियों में आती रही हैं। ऐसा ही एक नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस/मॉडल इजाबेल लिटे का, जिन्हें विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड कहा जाता है।

ब्राज़ील की रहने वाली हैं इजाबेल लिटे

मूल रूप से ब्राज़ील की रहने वाली इजाबेल बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। इजाबेल ने फिल्म जगत में सबसे पहले आमिर खान के साथ फिल्म “तलाश” से डेब्यू किया था। फिल्म तो हिट हुई थी मगर इजाबेल को कोई खास सफलता नही मिल पायी। हालांकि, उन्होंने कुछ अन्य फिल्मों में भी काम किया लेकिन अपनी पहचान एक सफल अभिनेत्री के रूप में बनाने में नाकामयाब रहीं।

विराट के साथ अफेयर में रह कर बटोरी थीं सुर्खियां

ऐसा भी बताया जाता है कि इन सब के बीच एक वो समय भी था जब वह विराट कोहली की गर्लफ्रेंड थीं। उस दौरान दोनों की लव स्टोरी के खूब सारे चर्चे भी थे, मगर आज विराट और अनुष्का को सारी दुनिया इस कदर जान चुकी है जैसे विराट के जीवन में अनुष्का के अलावा कभी कोई रहा ही नहीं था। ऐसे में बहुत कम ही लोग विराट की इस गर्लफ्रेंड के बारे में जानते हैं। तो चलिए आज हम आपको विराट और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड इजाबेल के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं।

तमन्ना भाटिया के साथ भी जुड़ा था विराट का नाम

आज की तारीख में भले ही भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को हर लम्हे में अनुष्का शर्मा से जोड़ा जाता है, मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट का साउथ की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ भी नाम जुड़ा था। विराट कोहली तमन्ना भाटिया की खूबसूरती के इतने ज्यादा दीवाने थे कि काफी समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था। एक विज्ञापन में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने साल 2012 तक एक-दूसरे को डेट किया।  मगर तभी यह खबर आई कि दोनों के बीच इजाबेल आ गई हैं और इसके बाद तमन्ना भाटिया और विराट कोहली का ब्रेकअप हो गया।

शूटिंग के दौरान हुई थी इजाबेल से मुलाकात

बताया जाता है कि उसी वर्ष विराट और इजाबेल लिटे को सिंगापुर में साथ-साथ शॉपिंग करते हुए देखा गया था। इसके बाद तो दोनों के अफेयर के खूब चर्चे उड़े थे। हालांकि, इन दोनों ने ही कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया और हमेशा ही एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया। मगर आपको बता दें कि इजाबेल की ही एक दोस्त के अनुसार दोनों सिंगापुर में एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान मिले थे। विराट अपनी प्राइवेसी का खूब ख्याल रखते हैं और यही वजह है कि अपनी लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग को ध्यान में रखते हुए वह इजाबेल के साथ कभी पब्लिक प्लेस में एक साथ नजर नहीं आए और ना ही कभी उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया।

2013 में हुआ ब्रेकअप

हालांकि, इसके ठीक विपरीत ऐसा भी बताया जाता है कि इजाबेल विराट से बेहद ही ज्यादा प्यार करती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार विराट से मिलने वह दिल्ली तक आ जाया करती थीं। ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे यह तो कन्फर्म था मगर यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2013 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद विराट के जीवन में एंट्री हुई अनुष्का शर्मा की जिनके साथ विराट का रिश्ता काफी लंबा चला और आखिरकार इनके फैन्स को दोनों की सस्पेंस से भरी शादी की खबर मिल ही गयी। इन दिनों खबर आ रही है कि इजाबेल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर हीरो और अर्जुन रेड्डी फेम विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं।

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago

सोने के पहले तकिये के नीचे रखिए मोर पंख, चुटकियों में बदल जाएगी आपकी किस्मत

Takiye Ke Niche Mor Pankh Rakhne Ke Fayde: ज्योतिष शास्त्र में जीवन के हर एक…

6 days ago