बॉलीवुड

इस आलीशान बंगले में रहता है देवगन परिवार, देखें ड्रीम हाउस की मनमोहक तस्वीरें

Kajol And Ajay Devgn Bungalow: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की गिनती बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स में होती है। इन दोनों के बीच की जोड़ी देखते ही बनती है। इनकी फिल्मों और व्यक्तिगत जिंदगी के बारे में वैसे तो आप काफी कुछ जानते होंगे, मगर यहां हम आपको उस आलीशान बंगले के बारे में बता रहे हैं, जिसमें दोनों रहते हैं।

देवगन फैमिली के बंगले का नाम

मुंबई के जुहू इलाके में एक आलीशान बंगला बना हुआ है, जिसमें अजय देवगन का परिवार रहता है। शिवशक्ति(Shivshakti Bungalow) नाम के इस बंगले की तस्वीरें इन दोनों को हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर करते हुए देखा जाता है।

ऐसा बताया जाता है कि अजय देवगन और काजोल के इस बंगले(Kajol And Ajay Devgn Bungalow) में चार बेडरूम्स बने हुए हैं। यहां का लिविंग रूम भी बहुत ही बड़ा है। काजोल(Kajol) एक बार यह बता भी चुकी हैं कि वे इस मामले में किस्मत की धनी हैं कि उनके परिवार के हर सदस्य के पास अपना खुद का एक बेडरूम मौजूद है।

बंगले का जिम भी है लाजवाब

बात करें बंगले के जिम की तो यह भी बहुत ही बड़ा है। अजय देवगन की इसमें वर्कआउट करती हुईं तस्वीरें कई बार सामने आ चुकी हैं। सबसे खास बात यह है कि इस जिम में एक्सरसाइज करने के लिए सभी अत्याधुनिक उपकरण भी मौजूद हैं।

घर की खूबसूरत सीढियां

घर की सीढ़ियां भी बहुत ही खूबसूरत हैं। काजोल को कई बार इन सीढ़ियों पर बैठकर फोटो क्लिक करते हुए देखा गया है। काजोल इन तस्वीरों को सोशल मीडिया में भी हमेशा शेयर करती रहती हैं और फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

घर में है एक बड़ी सी खिड़की

देवगन परिवार का बंगला शिवशक्ति और भी कई मायनों में बहुत ही खास है। एक तो यहां बड़ा सा डायनिंग टेबल है। साथ ही बड़ा सा सिटिंग एरिया और झूमर भी है। मुंबई के बड़े ही पॉश इलाके जुहू में स्थित इस बंगले में मौजूद एक बड़ी खिड़की से सूर्य की रोशनी आराम से घर में प्रवेश करती है।

काजोल ने सजा रखा है घर को

अपने घर को एकदम साधारण, लेकिन क्लासिक बनाये रखने के लिए काजोल की तरफ से हरसंभव कोशिश की गई है। उन्होंने अपने घर में कई स्टाइलिश फूलदान और डेकोरेशन पीस भी सजावट के लिए लगा रखे हैं।

यह भी पढ़े

ड्रीम हाउस से कम नहीं

अजय देवगन और काजोल के इस घर को देखकर यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह किसी ड्रीम हाउस से कम तो नहीं ही है। इसे देखकर हर किसी की यही ख्वाहिश होती है कि काश उनके पास भी एक ऐसा ही घर मौजूद होता।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago