बॉलीवुड

आखिर खोल ही दिया काजोल ने अपनी सीक्रेट शादी का राज, पहले बोला था झूठ

काजोल बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। काजल की एक खास बात यह है कि उनके दिल में जो भी होता है, वह अक्सर वही बोला करती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस इन इसके लिए उन्हें बहुत पसंद करते हैं। काजोल ने एक बार फिर से एक बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा अपनी और अजय देवगन की शादी को लेकर है। काजोल ने पहले इस बारे में एक बहुत बड़ा झूठ कहा था। इस बार काजोल ने ना केवल झूठ के बारे में बताया है, बल्कि अपनी शादी से जुड़े कई तरह के राज भी उजागर किए हैं।

तब भी शादी ने बटोरी थीं सुर्खियां

Times of India

अजय देवगन और काजोल की शादी उस वक्त हुई थी, जिस वक्त सोशल मीडिया नहीं आया था। इसके बावजूद उस समय इन दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जिस वक्त अजय देवगन और काजोल शादी के बंधन में बंधे थे, उस वक्त इन दोनों की शादी के बारे में कोई खास जानकारी लोगों के सामने नहीं आ सकी थी। दोनों करीब 11 वर्षों के बाद एक साथ किसी फिल्म में अब नजर आये हैं। फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर  रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काजोल ने अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे कर दिए।

ऐसे मिले थे अजय और काजोल

BollywoodShaddies

अजय देवगन के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर एक पोस्ट में उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा है। अपनी इस पोस्ट में काजोल ने लिखा है कि फिल्म हलचल के सेट पर करीब 25 वर्ष पूर्व उनकी अजय देवगन से मुलाकात हुई थी। उस वक्त वे सूट के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन उन्हें अपना हीरो नहीं दिख रहा था। उन्होंने जब इस बारे में पूछा कि हीरो कहां है तो वहां किसी ने उन्हें इशारे में बताया कि वह तो वहीं बैठा है। काजोल ने उसकी बुराई 10 मिनट पहले उससे मिलने से पहले जरूर की थी, लेकिन उन्होंने अजय देवगन से बात करनी फिर शुरू कर दी और इस तरह से दोनों दोस्त बन गए।

दोनों कर रहे थे किसी ओर को डेट

India Tv News

आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि जिस वक्त काजोल और अजय देवगन जुड़े थे, उस वक्त काजोल किसी और को डेट कर रही थी। अजय देवगन का भी यही हाल था। अपने बॉयफ्रेंड की काजोल ने खूब बुराई अजय देवगन से कर दी थी। काजोल ने बताया है कि बाद में मेरा अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। काजोल ने कहा कि एक-दूसरे को हमने कभी भी प्रपोज नहीं किया था। इसकी वजह यह रही कि हम यह जान रहे थे कि हम लोग साथ हैं। फिर धीरे-धीरे इससे पहले कि हम कुछ जान पाते, हाथ-में-हाथ डालना हमने शुरू कर दिया। बहुत कुछ हम करने लगे। डिनर के लिए जाने लगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाने लगे। जुहू में वह रह रहा था, जबकि साउथ मुंबई में मैं रह रही थी। आधा रिश्ता तो हमारा कार में ही हो गया था। काजोल ने कहा है कि अजय को लेकर दोस्तों ने मुझे सावधान किया था, क्योंकि उस वक्त लोगों के बीच जो राय बनी हुई थी, वह मेरी राय से पूरी तरह से अलग थी। काजोल और अजय देवगन की शादी 1999 में हुई थी। तानाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म भी है।

इस तरह हो पाई शादी

Jagran

अपनी शादी को लेकर काजोल ने बताया है कि उन दोनों की प्रेम कहानी में कई परेशानियां भी आयीं। अपनी शादी को काजोल राज रखना चाह रही थीं। यही वजह रही कि मीडिया से उन्होंने झूठ कहा। मीडिया को काजोल ने शादी की जगह की सही जानकारी नहीं दी। काजोल ने लिखा है कि 4 वर्षों तक हम रिश्ते में रहे और फिर शादी का फैसला कर लिया। अजय देवगन के पेरेंट्स तो उसके लिए राजी हो गए थे, लेकिन मेरे पेरेंट्स चाह रहे थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं। चार दिनों तक मुझसे उन्होंने बात नहीं की।

फैसला तो मैं कर ही चुकी थी। बाद में पेरेंट्स का भी साथ मिल गया। घर में ही हमने शादी कर ली, जबकि मीडिया को गलत पता दे दिया। हम यही चाह रहे थे कि 2 दिन सिर्फ हम दोनों एक-दूसरे के साथ हों। शादी हमारी पंजाबी और मराठी दोनों रीति-रिवाजों से हुई। याद है मुझे कि अजय किसी भी सूरत में फेरे को जल्द खत्म करना चाहते थे। पंडित को तो उन्होंने रिश्वत देने की कोशिश भी उस वक्त की थी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

5 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

6 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago