काजोल बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। काफी समय तक उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। काजल की एक खास बात यह है कि उनके दिल में जो भी होता है, वह अक्सर वही बोला करती हैं। यही वजह है कि उनके फैंस इन इसके लिए उन्हें बहुत पसंद करते हैं। काजोल ने एक बार फिर से एक बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा अपनी और अजय देवगन की शादी को लेकर है। काजोल ने पहले इस बारे में एक बहुत बड़ा झूठ कहा था। इस बार काजोल ने ना केवल झूठ के बारे में बताया है, बल्कि अपनी शादी से जुड़े कई तरह के राज भी उजागर किए हैं।
अजय देवगन और काजोल की शादी उस वक्त हुई थी, जिस वक्त सोशल मीडिया नहीं आया था। इसके बावजूद उस समय इन दोनों की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। जिस वक्त अजय देवगन और काजोल शादी के बंधन में बंधे थे, उस वक्त इन दोनों की शादी के बारे में कोई खास जानकारी लोगों के सामने नहीं आ सकी थी। दोनों करीब 11 वर्षों के बाद एक साथ किसी फिल्म में अब नजर आये हैं। फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज हो चुकी है। हालांकि फिल्म के रिलीज होने से पहले ही काजोल ने अपनी शादी से जुड़े कई खुलासे कर दिए।
अजय देवगन के साथ अपनी लव स्टोरी को लेकर एक पोस्ट में उन्होंने इस बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा है। अपनी इस पोस्ट में काजोल ने लिखा है कि फिल्म हलचल के सेट पर करीब 25 वर्ष पूर्व उनकी अजय देवगन से मुलाकात हुई थी। उस वक्त वे सूट के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन उन्हें अपना हीरो नहीं दिख रहा था। उन्होंने जब इस बारे में पूछा कि हीरो कहां है तो वहां किसी ने उन्हें इशारे में बताया कि वह तो वहीं बैठा है। काजोल ने उसकी बुराई 10 मिनट पहले उससे मिलने से पहले जरूर की थी, लेकिन उन्होंने अजय देवगन से बात करनी फिर शुरू कर दी और इस तरह से दोनों दोस्त बन गए।
आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि जिस वक्त काजोल और अजय देवगन जुड़े थे, उस वक्त काजोल किसी और को डेट कर रही थी। अजय देवगन का भी यही हाल था। अपने बॉयफ्रेंड की काजोल ने खूब बुराई अजय देवगन से कर दी थी। काजोल ने बताया है कि बाद में मेरा अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया। काजोल ने कहा कि एक-दूसरे को हमने कभी भी प्रपोज नहीं किया था। इसकी वजह यह रही कि हम यह जान रहे थे कि हम लोग साथ हैं। फिर धीरे-धीरे इससे पहले कि हम कुछ जान पाते, हाथ-में-हाथ डालना हमने शुरू कर दिया। बहुत कुछ हम करने लगे। डिनर के लिए जाने लगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाने लगे। जुहू में वह रह रहा था, जबकि साउथ मुंबई में मैं रह रही थी। आधा रिश्ता तो हमारा कार में ही हो गया था। काजोल ने कहा है कि अजय को लेकर दोस्तों ने मुझे सावधान किया था, क्योंकि उस वक्त लोगों के बीच जो राय बनी हुई थी, वह मेरी राय से पूरी तरह से अलग थी। काजोल और अजय देवगन की शादी 1999 में हुई थी। तानाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म भी है।
अपनी शादी को लेकर काजोल ने बताया है कि उन दोनों की प्रेम कहानी में कई परेशानियां भी आयीं। अपनी शादी को काजोल राज रखना चाह रही थीं। यही वजह रही कि मीडिया से उन्होंने झूठ कहा। मीडिया को काजोल ने शादी की जगह की सही जानकारी नहीं दी। काजोल ने लिखा है कि 4 वर्षों तक हम रिश्ते में रहे और फिर शादी का फैसला कर लिया। अजय देवगन के पेरेंट्स तो उसके लिए राजी हो गए थे, लेकिन मेरे पेरेंट्स चाह रहे थे कि मैं अपने करियर पर फोकस करूं। चार दिनों तक मुझसे उन्होंने बात नहीं की।
फैसला तो मैं कर ही चुकी थी। बाद में पेरेंट्स का भी साथ मिल गया। घर में ही हमने शादी कर ली, जबकि मीडिया को गलत पता दे दिया। हम यही चाह रहे थे कि 2 दिन सिर्फ हम दोनों एक-दूसरे के साथ हों। शादी हमारी पंजाबी और मराठी दोनों रीति-रिवाजों से हुई। याद है मुझे कि अजय किसी भी सूरत में फेरे को जल्द खत्म करना चाहते थे। पंडित को तो उन्होंने रिश्वत देने की कोशिश भी उस वक्त की थी।
Raw Banana Kofta Recipe in Hindi: केले को सदाबहार चीजों की श्रेणी में गिना जाता…
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…