बॉलीवुड

बर्थडे पर कंगना के घर पर हुई ग्रैंड पार्टी, ये बड़े सितारे हुए शामिल

Kangana Ranaut Birthday Party Pictures 2021: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, बीते 23 मार्च को कंगना के बर्थडे के मौके पर इसके ट्रेलर को लॉन्च कर दिया गया। साथ ही कंगना के घर एक ग्रैंड पार्टी भी हुई है।

दो जगहों पर इस ट्रेलर को लांच किया गया। सबसे पहले कंगना रनौत(Kangana Ranaut) इसके लिए चेन्नई पहुंची थीं। इसके बाद मुंबई लौटकर उन्होंने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया।

कंगना की ग्रैंड एंट्री(Kangana Ranaut Birthday Party Pictures 2021)

इस दौरान क्लासिक विंटेज कार में कंगना रनौत की ग्रैंड एंट्री हुई। उन्होंने पैपराजी को बिल्कुल क्वीन की तरह हाथ हिलाया। सोशल मीडिया में कंगना रनौत की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

छा गया कंगना का लुक

ऑरेंज और ब्लैक कलर की सिल्क साड़ी में कंगना रनौत का ट्रेडिशनल लुक देखते ही बन रहा था। बड़ा ही सिंपल और सुंदर मेकअप उन्होंने कर रखा था।

कंगना ने बन बना रखा था और गजरे से इसे सजाया भी था। हैवी जूलरी और माथे पर बिंदी लगाए कंगना की खूबसूरती देखने लायक थी।

पार्टी का वीडियो आया सामने

कंगना के 34वें जन्मदिन के मौके पर मुंबई में कंगना के घर पर एक पार्टी भी हुई, जिसमें अनुपम खेर सहित एकता कपूर, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री जैसे कई सितारे भी शामिल हुए।

पहले अनुपम खेर(Anupam Kher) ने और उसके बाद कंगना ने दोबारा इस वीडियो को शेयर किया। इसमें सबसे पहले अनुपम खेर केक पर फोकस करते हुए दिखते हैं। उसके बाद कैमरा कंगना और एकता कपूर की ओर मुड़ जाता है, जो कि बात कर रही होती हैं।

अनुपम खेर की बधाई

अनुपम खेर ने कंगना की फोटो भी पोस्ट की और उन्हें जन्मदिन के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए बधाई भी दी। थलाइवी के ट्रेलर के लिए उन्होंने कंगना की तारीफ की है। एक अन्य वीडियो में कंगना रनौत ने टेबल पर रखे हुए सभी केक को दिखाया है। चेन्नई में थलाइवी के ट्रेलर के लॉन्च के मौके पर अपना बर्थडे केक काटते हुए भी कंगना दिखी हैं।

ट्रेलर की खूब हो रही तारीफ

रिलीज होने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर(Thalaivi Trailer) की बड़ी तारीफ हो रही है और कंगना के लुक की भी बड़ी चर्चा हो रही है। विजय के निर्देशन में बनी फिल्म थलाइवी में कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भूमिका निभा रही हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago