बॉलीवुड

खुद को बब्बर शेरनी कहती हैं कंगना रनौत, लेकिन आज इन्होंने रुला दिया

Kangana Ranaut Cries During Thalaivi Trailer Launch: खुलकर किसी भी विषय पर अपने विचार को रखने के लिए कंगना रनौत जानी जाती हैं। चाहे कितना भी कठोर क्यों न बोलना पड़े, उन्हें शायद ही इससे पीछे हटते हुए देखा गया है। हालांकि, अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत का एक अलग ही रूप देखने के लिए मिला। इस दौरान भावुक होकर उन्होंने रोना शुरू कर दिया।

कर रही थीं निर्देशक की तारीफ(Kangana Ranaut Cries During Thalaivi Trailer Launch)

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फिल्म के निर्देशक विजय की तारीफ के कंगना पुल बांध रही थीं। वे बता रही थीं कि विजय ने किस तरह से उनकी प्रतिभा को परखा और उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इसी के बारे में बात करते हुए कंगना की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद ज्यादा देर तक कंगना के लिए बोल पाना संभव नहीं हुआ और वे अपनी सीट पर लौट गईं।

वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया में कंगना रनौत(Kangana Ranaut) का यह वीडियो बहुत वायरल हो गया है। कंगना रनौत के एक फैन ने इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही इस फैन ने लिखा है कि थलाइवी के निर्देशक विजय के बारे में बात करते हुए कंगना बड़ी भावुक हो गईं। कंगना ने भी इस पोस्ट को शेयर कर लिया है।

यह भी पढ़े

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने अपने ट्वीट में लिखा

अपने ट्वीट में कंगना ने लिखा कि मैं कभी रोती नहीं। इसलिए खुद को बब्बर शेरनी कहती हूं। किसी को भी मैं मुझे रुलाने का अधिकार नहीं देती। याद नहीं मुझे कि आखिरी बार कब मैं रोई थी, मगर आज मैं रोई हूं। बहुत रोई हूं और यह बहुत ही अच्छा था।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago