Kangana Ranaut On Marriage Rumours: बॉलीवुड की ‘पंगा गर्ल’ उर्फ कंगना रनौत अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं। जहां एक ओर कंगना अक्सर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। तो वहीं दूसरी ओर उनकी शादी को लेकर उठे सवाल से वों फिर से लाइम लाइट में आ गईं। बता दें कि अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उनकी शादी क्यों नहीं हो रही है इसको लेकर बयान दिया है।
कंगना का कहना है कि लोग उनके बारे में अफवाहें उड़ाते रहते हैं कि वह लोगों से झगड़े करती रहती हैं। कंगना ने मजाक में कहा कि ऐसी अफवाहों से लोगों ने उनके बारे में धारणा बना ली है और अब उन्हें मैच हीं मिल रहा।
कंगना की फिल्म धाकड़ जोकि एक्शन-थ्रिलर बेस्डहै जल्द ही सिनेमा घरों में आने वाली है। फिल्म में कंगना एक्शन करती हुई भी नजर आएंगी। ऐसे में सिद्धार्थ कनन संग कंगना से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वो रियल लाइफ में अपनी फिल्म के कैरेक्टर जितनी धाकड़ हैं? इसपर कंगना ने हंसते हुए कहा- ‘ऐसा भी नहीं है। रियल लाइफ में मैं किसे किसी को मारूंगी। मैं शादी नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि आप लोग मेरे बारे में इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं।
वहीं जब उनकी शादी को लेकर पूछा गया कि क्या वो इस वजह से शादी नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि उनके बारे में लोगों ने एक राय बना ली है कि वो बहुत टफ हैं? तो इस पर कंगना मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में मैं किसे हराऊंगी? आप जैसे लोगों द्वारा ऐसी अफवाहें फैलाने के कारण मैं शादी नहीं कर पा रही हूं। लोगों की धारणा है कि, मैं सख्त हूं। क्योंकि मेरे बारे में अफवाहें फैलाई जाती हैं कि, मैं लड़कों को मारती हूं।”
फिल्म धाकड़ के इंटरव्यू के दौरान कंगना के साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आए। जहां वो इस पूरी बातचीत का हिस्सा भी बने। जहां उन्होंने कंगना की खूबियां बताते हुए कहा, ‘मैं कंगना के बारे में यही कह सकता हूं कि वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं। वो जो भी करती हैं अपने रोल के लिए करती हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो ऐसी नहीं हैं। रियल लाइफ में कंगना काफी स्वीट, लविंग हैं। वे ईश्वर से डरती हैं। वे बहुत ज्यादा पूजा-पाठ करती हैं और योग भी और वो बहुत अच्छी हैं’।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…