बॉलीवुड

सान्या मल्होत्रा पर आया कंगना रनौत को प्यार, ट्वीट कर लिखी यह बात

Kangana Ranaut Praises Pagglait:  बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की पहचान एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में है, जो कि सोशल मीडिया में किसी भी विषय पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। यही नहीं, अधिकतर मौकों पर वे खुद की तारीफ भी करती हुई देखी गई हैं। ऐसे में अब जब कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा(Sanya Malhotra) की तारीफ की है, तो सोशल मीडिया में उनके फैंस तक हैरान नजर आ रहे हैं।

कंगना रनौत ने किया यह ट्वीट(Kangana Ranaut Praises Pagglait)

दरअसल हुआ यह है कि फिल्म ‘पगलैट'(Pagglait) में सान्या मल्होत्रा की कंगना रनौत ने तारीफों के पुल बांध दिए हैं। कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने सान्या मल्होत्रा के एक पोस्ट को रीट्वीट किया है और साथ में उन्होंने उनको बहुत अच्छा बताते हुए लिखा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी प्रतिभा को लोग अब पहचान रहे हैं।

कंगना ने यह भी लिखा है कि मैंने यह सुना है कि #PagglaitOnNetflix बहुत बढ़िया काम कर रही है। तुम बहुत कुछ डिजर्व करती हो सान्या और तुम्हारे लिए मैं बहुत ही खुश हूं। मेरी ओर से तुम्हें बहुत सारा प्यार।

सान्या मल्होत्रा ने यूं दी प्रतिक्रिया

कंगना रनौत के मुंह से अपनी सराहना को सुनकर सान्या भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक सकीं और उन्होंने एक इमोशनल इमोजी यहां बनाते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। साथ ही सान्या ने लिखा कि मेरे लिए वास्तव में यह बहुत बड़ी बात है।

यह भी पढ़े

फैन्स ऐसे दे रहे रिएक्शन

कंगना के मुंह से किसी और की तारीफ सुनकर हैरान उनके पोस्ट पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए यह लिखा है कि तुम्हारी नजर में तो सब फालतू ही होते हैं, लेकिन शुक्र है कि तुमने पहली बार किसी की तारीफ तो की। वैसे, कंगना के इस ट्वीट को बहुत से लोग शेयर भी कर रहे हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago