बॉलीवुड

विराट कोहली की तारीफों के कंगना रनौत ने बांधे पुल, कहा- पंगा किंग हैं विराट

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जिन्होंने हाल ही में मणिकर्णिका स्टूडियोज के नाम से अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है और जिन्होंने दीपिका पादुकोण के एक वीडियो को लेकर उनकी क्लास भी सोशल मीडिया पर लगाई है, उन्होंने अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जमकर तारीफ की है। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म पंगा के प्रमोशन के दौरान क्रिकेटर विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए उन्हें टीम इंडिया का पंगा किंग बताया है। कंगना रनौत ने खुद को पंगा क्वीन कहा है और विराट कोहली के बारे में कहा है कि वे पंगा किंग से कम नहीं हैं।

ट्रेलर ने ही बनाया दीवाना

कंगना रनौत की फिल्म को रिलीज होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जिन्होंने हाल ही में दीपिका पादुकोण के एक वीडियो को लेकर उनकी क्लास भी सोशल मीडिया पर लगाई है बीते कुछ समय से कंगना रनौत की आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा-परिचर्चा चल रही है। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसके बाद से तो सोशल मीडिया पर भी उनकी यह फिल्म खूब ट्रेंड कर रही है। फिल्म में केवल कंगना रनौत ही नहीं, बल्कि जस्सी गिल, नीना गुप्ता, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी जैसे मंजे हुए कलाकार भी नजर आने वाले हैं।

खेल पर आधारित मूवी

Flipboard

मुख्य रूप से यह फिल्म खेल पर आधारित है। इस फिल्म में यह देखने को मिलने वाला है कि कंगना रनौत किस तरह से अपने पति और बेटे से प्रेरणा लेती हैं और कबड्डी खिलाड़ी के तौर पर वापसी करती हैं। फिल्म के ट्रेलर को जबरदस्त तरीके से सराहा गया है। फैन्स इस फिल्म को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर प्रशंसा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि जिस तरीके से विराट कोहली नजर आते हैं और जिस तरह से वे टीम इंडिया को क्रिकेट के मैदान में लीड करते हैं, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वे टीम इंडिया के पंगा किंग हैं।

एक साथ लेंगे पंगा

Hindustantimes

स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि मैं पंगा क्वीन हूं, जबकि विराट कोहली टीम इंडिया के पंगा किंग हैं। कोहली की सराहना करते हुए कंगना रनौत ने यह भी कहा कि वे बेहद निर्भीक हैं। हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए हर वक्त वे तैयार नजर आते हैं। जिस दिन कंगना की फिल्म रिलीज हो रही है, उसी दिन भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला भी खेलने वाला है। कंगना रनौत ने यह भी कहा है कि हम दोनों एक ही दिन एक साथ पंगा लेने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। मेरा पंगा जहां सिनेमाघरों में होने वाला है, वहीं विराट न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ मैदान पर पंगा ले रहे होंगे। वाकई यह बेहद दिलचस्प होने वाला है।

इनकी भी भूमिका अहम

Instagram

फिल्म पंगा में जस्सी गिल ने कंगना रनौत के पति का किरदार निभाया है। वहीं, नीना गुप्ता कंगना रनौत की मां की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। कंगना को अपनी इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें होंगी। बीते कुछ समय में कंगना रनौत की जो फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें सबसे अच्छा रिस्पांस मणिकर्णिका को मिला है। मणिकर्णिका के नाम से ही कंगना रनौत ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है, जिसके फोटोज उनकी बहन रंगोली चंदेल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। साथ ही उन्होंने इस दौरान बहन कंगना की जमकर तारीफ भी की थी और कहा था कि 10 वर्ष पहले देखे गए सपने को उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज साकार कर लिया है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago