बॉलीवुड

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी पर कंगना की कड़ी प्रतिक्रिया, इंस्टा स्टोरी में लिखी यह बात

Kangana Ranaut reacts to Raj Kundra’s arrest: मोबाइल ऐप के माध्यम से अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें बांटने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की बीते सोमवार को हुई गिरफ्तारी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बॉलीवुड के अंडरबेली को बेनकाब करने के अपने वादे को दोहराया है। साथ में उन्होंने बताया है कि अपने आने वाले प्रोडक्शन वेंचर टीकू वेड्स शेरू के माध्यम से वे ऐसा करने की योजना बना रही हैं।

कंगना ने इंस्टा स्टोरी में लिखा(Kangana Ranaut reacts to Raj Kundra’s arrest)

Image source: Instagram/KanganaRanaut

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है कि यही वजह है कि मैं फिल्म उद्योग को एक गटर कहती हूं… हर वह चीज जो चमकती है, वह सोना नहीं होती। मैं अपने आगामी प्रोडक्शन टीकू वेड्स शेरू में बॉलीवुड के अंडरबेली को बेनकाब करने जा रही हूं… इस रचनात्मक इंडस्ट्री में हमें मजबूत वैल्यू सिस्टम और समझ की जरूरत है और निश्चित रूप से एक चाबुक की भी।

राज कुंद्रा को बताया प्रमुख साजिशकर्ता

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को प्रमुख साजिशकर्ता बताया है। उन्हें बीते मंगलवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया था और इसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक महिला की शिकायत के आधार पर कुंद्रा के खिलाफ जांच शुरू हुई थी, जिसने यह आरोप लगाया था कि उसे एक फिल्म में भूमिका दिए जाने का वादा करके एक अश्लील फिल्म में काम करने के लिए मजबूर किया गया था। अभी तक इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें राज कुंद्रा के करीबी दोस्त रयान थोरपे भी शामिल हैं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago