बॉलीवुड

कंगना ने कुछ ऐसे बताया योग का महत्व, बहन रंगोली के बारे में किया यह खुलासा

Kangana Ranaut Recalls Horrific Acid Attack On Sister Rangoli: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए यह बताया है कि योग करने से उनके परिवार को किस तरीके से लाभ मिला है। कंगना रनौत ने इस बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट लिखा है और इसमें उन्होंने योग से अपनी बहन रंगोली, अपने माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्यों को योग से पहुंचे लाभ के बारे में बताया है।

कंगना ने अपनी पोस्ट में लिखा(Kangana Ranaut Recalls Horrific Acid Attack On Sister Rangoli)

कंगना रनौत में यह लिखा है कि जब उनकी बहन रंगोली मुश्किल से 21 साल की थीं, तभी एक रोड साइड रोमियो ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था, जिससे कि उनकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। उनका एक कान बुरी तरह से पिघल गया था। साथ ही उनका चेहरा भी बहुत खराब हो गया था। कंगना ने कहा कि 2 से 3 साल के अंदर मेरी बहन 53 सर्जरी से गुजरी थी।

थेरेपी से भी नहीं हो रहा था सुधार

कंगना रनौत ने बताया कि उनकी बहन रंगोली इसके बाद किसी से बात नहीं करती थीं। दवाइयां चल रही थीं। डॉक्टरों की थेरेपी भी चल रही थी, मगर इसका कोई लाभ नहीं हो रहा था। यहां तक कि जिस एयरफोर्स वाले लड़के के साथ वो इंगेज थीं, उसकी भी छोड़कर चले जाने के बावजूद उनकी आंखों में आंसू तक नहीं आए थे। ऐसे में उन्होंने रंगोली को अपने साथ योगा क्लासेज में ले जाना शुरू किया।

योग से मिला अद्भुत लाभ

कंगना के मुताबिक योगा करने से रंगोली को लाभ मिलना शुरू हो गया। धीरे-धीरे अपने दर्द के प्रति वे प्रतिक्रिया देने लगीं। साथ ही वे जो छोटे-मोटे जोक्स सुनाती थीं, उनकी बहन ने उस पर भी हंसना और रिएक्ट करना शुरू कर दिया। उनकी आंख की रोशनी भी लौट आई। कंगना के मुताबिक उनकी मां को भी डॉक्टर ने ओपन हार्ट सर्जरी के लिए कह दिया था, लेकिन योगा करवाने से उनकी मां को भी काफी लाभ मिल गया।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago