बॉलीवुड

दीपिका के टिकटॉक वीडियो पर फट पड़ीं कंगना, कहा-तुरंत मांगें माफी

हाल ही में दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई थी। यह फिल्म एसिड अटैक जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी थी। इसके बावजूद फिल्म को वैसी सफलता नहीं मिल पाई, जिसकी उम्मीद फिल्म की निर्माता और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कर रही थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धराशाई हो गई। यही नहीं, रिलीज होने से पहले जो फिल्म कई तरह के विवादों में घिरी, रिलीज होने के बाद भी विवादों से उसका नाता नहीं टूटा है। माना जा रहा है कि इन विवादों की फिल्म को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। एक बार फिर से फिल्म एक और विवाद में घिर गई है। इस बार भी इसकी वजह खुद दीपिका पादुकोण बनी हैं।

दरअसल, दीपिका पादुकोण का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में वे मेकअप आर्टिस्ट को छपाक लुक बनाने के लिए कह रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स ने गुस्सा तो जाहिर किया ही है, वहीं अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत भी इसे देखने के बाद आग बबूला हो गई हैं। कंगना को इतना गुस्सा आ गया है कि उन्होंने इस वीडियो को पूरी तरह से असंवेदनशील करार दिया है। इतना ही नहीं कंगना ने कहा है कि दीपिका पादुकोण को तुरंत इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

कहा- आहत हुई हैं मेरी बहन

Indiatvnews

कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा है कि उनकी बहन रंगोली एक एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। इस वीडियो को देखने के बाद वे बहुत ही आहत हुई हैं। उन्हें बहुत ही बुरा लगा है। कंगना ने कहा कि केवल मेरी बहन ही नहीं, बल्कि देश में जितनी भी एसिड अटैक सर्वाइवर होंगी, जाहिर तौर पर वे इस वीडियो को देखकर बहुत आहत हुई होंगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह वीडियो बहुत ही असंवेदनशील है। साथ ही कंगना ने यह भी कहा कि वे इस बात की उम्मीद करती हैं कि वीडियो को बनाने के पीछे जरूर दीपिका के पास कोई वजह होगी।

गलती के लिए मांग ले माफी

Youtube

कंगना रनौत ने वैसे यह भी कहा है कि कई बार फिल्म के प्रमोशन के लिए मार्केटिंग टीम कई तरह के आईडियाज लेकर आती है और इनके चक्कर में मनचाहे तरीके से आप कुछ गलत भी कर जाते हैं। मुझे लगता है कि दीपिका पादुकोण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। कंगना ने कहा कि एसिड अटैक सर्वाइवर जैसा लुक पाना कोई मेकअप जैसी चीज नहीं है। किसी को भी इसे पाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। जिसके साथ यह घटना घटती है, जो इस दर्द को महसूस करता है, केवल वही जान सकता है कि इस तरह का लुक पाना उनके लिए कितना बड़ा अभिशाप होता है। कंगना ने कहा कि यह वीडियो पूरी तरह से असंवेदनशील है। इसलिए दीपिका को इसे लेकर माफी जरूर मांगनी चाहिए। गलतियां तो हर इंसान से हो जाती हैं, लेकिन माफी मांग लेने से इसका पश्चाताप हो जाता है।

क्या है वीडियो में?

दीपिका पादुकोण ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और जो तेजी से वायरल भी हो रहा है, इस वीडियो में दीपिका एक टिकटॉक इनफ्लूएंसर और मेकअप आर्टिस्ट फैबी को उनकी फिल्मों के तीन सबसे पसंदीदा लुक्स को रीक्रिएट करने की चुनौती देते हुए दिख रही हैं। दीपिका पादुकोण को यह कहते हुए भी वीडियो में देखा जा सकता है कि ओम शांति ओम, पीकू और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छपाक उनकी सबसे पसंदीदा फिल्में हैं। वीडियो में फैबी द्वारा एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक के दीपिका पादुकोण के लुक को रीक्रिएट करने की कोशिश की सोशल मीडिया में जमकर आलोचना हो रही है। यूजर्स इसे घटिया और असंवेदनशील बताते हुए कह रहे हैं कि इस तरह का लुक कोई भी जानबूझकर नहीं पाना चाहेगा। यह वीडियो एसिड अटैक सर्वाइवर को आहत करने वाला है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago