Kangana Ranaut Shares Dance Video Of Maha Shivratri: कंगना रनौत धार्मिक इवेंट्स में भी जमकर पार्टिसिपेट करती हैं। हाल ही में कंगना महाशिवरात्रि के अवसर पर एक इवेंट में भाग लेने कोयंबटूर में सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन पहुंची थीं। कंगना ने महाशिवरात्रि के इवेंट की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस वीडियो में वह शिव भजन पर जमकर नाचती नजर आ रही हैं।
कंगना का यह वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया था जिसे कंगना ने अपनी स्टोरी में रीशेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ‘ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने..’ और कंगना इस गाने पर एक खूबसूरत सी साड़ी में मस्त होकर झूमती नजर आ रही हैं। कंगना के इस महाशिवरात्रि सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो अपने अकाउंट पर भी पोस्ट किया है जिसमें वो मेरे रश्के कमर गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, मास्टर सलीम ने तो पागल कर दिया। कंगना के इन वीडियोज को उनके फैन काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कंगना को सिंपल और क्यूट बताया है। वहीं कुछ लोगों ने कमेंट कर ख्वाहिश जताई है कि काश वे वहां होते।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…