Kangana Ranaut SLAMS Karan Johar
Kangana Ranaut SLAMS Karan Johar: बेबाक तरीके से किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल(Simi Garewal) की तारीफ के जरिए एक बार फिर से मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर पर निशाना साधा है। दरअसल जिस तरीके से सिमी ग्रेवाल इंटरव्यू लेती थीं, कंगना रनौत ने उसके लिए उनकी सराहना की है। सिमी ग्रेवाल के टॉक शो का नाम रेन्डेजवस विद सिमी अग्रवाल रहा है, जिसका प्रसारण 1997 में होता था।
मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू कर चुकीं सिमी ग्रेवाल(Simi Garewal) ने तब दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता(J. Jayalalitha) का भी इंटरव्यू किया था, जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा कि सिमी ग्रेवाल अपने इंटरव्यू में पूरी तरह से विषय को स्केच करके सजीव कर देती थीं। उनके एपिसोड से मुझे जया मां पर रिसर्च करने में बड़ी मदद मिली।
साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि कुछ पापा के इंटरव्यू ऐसे होते हैं, जिनमें केवल गपशप, कुंठित कामुकता और बदमाशी ही झलकती है। अप्रत्यक्ष रूप से कंगना रनौत ने अपने इस ट्वीट के जरिए करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद(Koffee With Karan) करण को ही निशाना बनाया है।
यह भी पढ़े
कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की जयललिता की जिंदगी पर बनी फिल्म थलाइवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। एक यूजर ने अपने ट्वीट में सिमी ग्रेवाल के इंटरव्यू की ओर कंगना का ध्यान खींचा था, जिसके बाद कंगना ने यह ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट पर उनके फैंस तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…