बॉलीवुड

अर्पिता खान की ईद पार्टी में पहुंची कंगना रनौत, लोग हुए हैरान, बोले हिंदुत्ववादी यहाँ कैसे ?

Kangana Ranaut spotted arriving at Salman Khan’s sister Arpita’s Eid bash: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा ने बीते दिन शाम को अपने घर में ईद की पार्टी रखी थी। अर्पिता और आयुष की इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के बहुत से सितारों ने शिरकत की थी, पार्टी में अभिनेत्रियों की संख्या बहुत ज्यादा थी। अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में कैट्रीना कैफ़, शहनाज गिल, कृति खरबंदा, संगीता बिजलानी, पूजा हेगड़े, प्रनतन बहल और पलक तिवारी जैसी चर्चित अभिनेत्रियों ने भाग लिया। ऐसे में अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में मौजूद सभी लोग तब हैरान हो गए जब उन्होंने इस पार्टी में बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क़्वीन कंगना रनौत को देखा।

ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी कंगना

अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में कंगना रनौत ने भी शिरकत की थी और उनका ट्रेडिशनल लुक काफी अच्छा लग रहा था। बॉलीवुड खान्स और माफियाओं को हमेशा खरी खोटी सुनाने वाली कंगना को अर्पिता और आयुष की ईद पार्टी में देख कर लोग हैरान हो गये थे। इस पार्टी से कंगना रनौत का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। कंगना ने पार्टी के लिए येलो कलर का अनारकली कुर्ता, बैंगनी पायजामा और हरा दुपट्टा चुना था। पार्टी के लिए कंगना का यह लुक काफी शानदार लग रहा था। कंगना के इस लुक को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सलमान खान की बहन की पार्टी में शामिल होने की वजह से कंगना को ट्रोल्स का भी शिकार होना पड़ रहा है।

देखें वायरल वीडियो :-

अगर बात करें फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के आगामी प्रोजेक्ट्स की तो वो फिल्म ‘आपातकाल’ में इंदिरा गाँधी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, इसके अलावा उनकी फिल्म तेज़ार का भी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है।

Facebook Comments
Adarsh Tiwari

सॉफ्टवेयर की पढ़ाई करते करते दिमाग हैंग सा होने लगा तो कहानियां पढ़ने लगा. फिर लिखने का मन किया तो लिखना शुरू कर दिया। अब आप पढ़कर बताइए की कैसा लिख रहा हूँ.

Share
Published by
Adarsh Tiwari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago