बॉलीवुड

इंस्टाग्राम पर बरसीं कंगना, 2024 चुनाव और बीजेपी से जोड़ कर कही यह बात

 Kangana Ranaut Targets Instagram Users: बेबाक़ अंदाज में सोशल मीडिया में अपनी बातें रखने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत टि्वटर की नीतियों को लेकर पहले सवाल तो उठा ही चुकी हैं, अब उन्होंने इंस्टाग्राम को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं। इसके बारे में कंगना रनौत ने एक ट्वीट किया है।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा(Kangana Ranaut Targets Instagram Users)

अपने इस ट्वीट में कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने यह लिखा है कि बेवकूफ लोग इंस्टाग्राम पर भरे हुए हो सकते हैं। यहां पर जो कम आईक्यू वाले हैं, उन्हें सहना बहुत मुश्किल है। छोटे व्यवसाय को यहां अवसर जरूर मिलता है, लेकिन इसे विपक्ष अब अपने लिए प्रयोग में ला रहा है। मूर्ख यहां भरे पड़े हैं और वे पश्चिम की फूहड़ता को यहां प्रोत्साहित करने में लगे हैं। साथ ही बीजेपी के विरुद्ध वे घृणा फैला रहे हैं।

कंगना ने यह भी लिखा

इंस्टाग्राम रील्स को अपने ट्वीट में कंगना ने मध्यम वर्ग का टिक टॉक बताते हुए जिहादियों,(Kangana Ranaut Targets Instagram Users) पूंजीपतियों और कम्युनिस्टों द्वारा इसे हाईजैक करने की बात लिखी है। साथ ही 2024 के चुनाव में बीजेपी(BJP) के लिए उन्होंने इसे एक बड़ा खतरा भी बताया है। इसके अलावा और भी कई बातें कंगना ने यहां लिखी हैं।

यह भी पढ़े

कंगना ने पहले उठाये थे सवाल

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने इससे पहले ट्विटर पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हुए इसके अपनी लालच का गुलाम बनने की बात लिखी थी। साथ ही इसे शर्मनाक भी बताया था। जयललिता की बायोपिक थलाइवी में कंगना आने वाले समय में नजर आएंगी। बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago