बॉलीवुड

कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो, कोरोना वैक्सीन को लेकर कही यह बात

Kangana Ranaut Urges People To Get Vaccinated Against Covid19: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने प्रशंसकों से कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए खुद को रजिस्टर करने और तत्काल टीका लेने की अपील की है। कंगना ने यह भी कहा है कि 1 मई को वे अपने परिवार वालों और कर्मचारियों के साथ वैक्सीन लगवा रही हैं।

शेयर किया यह वीडियो

इंस्टाग्राम पर कंगना रनौत(Kangana Ranaut) ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं यह देख रही हूं कि बहुत से लोग काफी निराश हो गए हैं। इस परिस्थिति में उन्हें नकारात्मकता का अनुभव हो रहा है। मुझे लगता है कि यह टाइम खुद पर दया दिखाने का नहीं है। दुखी होने से भी इस लड़ाई के बीच में काम नहीं चलेगा। जो लोग ज्यादा सोच रहे हैं, उन्हें मैं बता दूं कि सभी जेनरेशन ने महामारी का सामना किया है। चाहे वह स्पेनिश फ्लू हो, ट्यूबरक्लोसिस हो या फिर प्लेग। इसलिए आप यह क्यों सोचते हैं कि आप खास हैं।

समस्या न बनने की अपील

कंगना रनौत ने वीडियो में यह भी कहा है कि यदि हम समाधान नहीं बन सकते, तो हमें समस्या भी नहीं बनना चाहिए। दूसरों की मदद करना जरूरी है, लेकिन अपनी मदद करना भी बहुत ही जरूरी है। वायरस का शिकार हमें नहीं होना है। स्पेनिश फ्लू जैसी बीमारी का इलाज मिलने में काफी वक्त लगा, लेकिन हमारे पास तो अब वैक्सीन भी है। डॉक्टर भी बता रहे हैं कि टीके का पहला डोज लेने के बाद संक्रमण होने पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की जरूरत नहीं पड़ती। कंगना ने अफवाहों पर भी ध्यान नहीं देने के लिए कहा है।

यह भी पढ़े

कंगना लगवाने जा रहीं वैक्सीन

कंगना रनौत ने वीडियो में यह भी कहा है कि मेरे परिवार के कई सदस्य टीका नहीं लेना चाहते थे, लेकिन मैंने उन्हें समझाया है। उनका रजिस्ट्रेशन कराया है। 1 मई को हम सब टीका लेने वाले हैं। हमें कोरोना वायरस को हराना है, तो हमसब को वैक्सीन लेनी है और इसके खिलाफ लड़ना है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago