बॉलीवुड

नए साल पर कंगना पहुंची राहु केतु की शरण में, खुद की मुसीबतें टालने के लिए की पूजा

Kangana Ranaut Visit Rahu Ketu Temple: नए साल की शुरुआत हो गई है। हर कोई नए साल के पहले दिन भगवान का आशीर्वाद जरूर लेना चाहता है। अभिनेत्री कंगना रनौत भी इससे अलग नहीं हैं। नए साल के पहले दिन वो दर्शन के लिए राहु-केतु मंदिर गईं। यहां पहुंचकर कंगना ने पूजा अर्चना की और उनके ऊपर कम एफआईआर हो ऐसी प्रार्थना भी की। अभिनेत्री ने यहां गाय को चारा भी खिलाया।

पूजा करते हुए तस्वीरें की शेयर(Kangana Ranaut Visit Rahu Ketu Temple)

कंगना ने मंदिर में पूजा करते हुए अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की है। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘दुनिया में सिर्फ एक ही राहु-केतु मंदिर है। ये तिरुपति बालाजी के बहुत करीब है। वहां मैंने कुछ अनुष्ठान किया। पांच मौलिक लिंगों में से वायु लिंडा भी यहीं स्थित है। यह काफी अद्भुत जगह है। मैं यहां अपने प्यारे दुश्मनों के प्रति कृपा के लिए गई थी। मेरी मनोकामना है कि इस साल मुझे पुलिस कम्प्लेंट और एफआईआर कम मिले और लव लेटर्स ज्यादा मिले। जय राहु केतू जी की।’

पिछला साल था परेशानियों से भरा

साल 2021 कंगना के लिए उतार चढ़ाव से भरा हुआ था। अपने बेबाक बयानों की वजह से कंगना पर कई एफआईआर भी दर्ज हुए। सरकार की ओर से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कंगना ने लिखा था कि, ‘खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इन्हें कुचल दिया था। चाहे इसकी वजह से देश को कितना भी कष्ट क्यों न हुआ हो।’ इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी, इतना ही नहीं उनपर केस भी दर्ज किया गया है। नए साल उन्हें इस तरह की परेशानियों से जूझना न पड़े इसलिए उन्होंने साल की शुरुआत राहु केतु की पूजा के साथ की है। ताकि उनपर आने वाली विपत्तियां पहले ही टल जाएं।

हालांकि पिछले साल उन्हें बेहतरीन अदायगी के लिए नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। इस लिहाज से देखा जाए तो पिछला साल उनके लिए अच्छा भी रहा।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago