बॉलीवुड

अभिनेत्री कंगना रनौत ने जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन, सफेद सूट में लग रही थी बेहद खूबसूरत

Kangana Ranaut Visit Jagannath Temple: अभिनेत्री कंगना रनौत अभी अपने फिल्म धाकड़ की शूटिंग में व्यस्त है। शूटिंग से समय निकालकर उन्होंने शुक्रवार की सुबह को उड़ीसा के पुरी जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए। कंगना रनौत ने ट्वीट करके जानकारी दी कि वह सुबह 6:00 बजे जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रही है और आज सुबह 6:00 बजे उन्होंने अपनी टीम के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए।

क्या मन्नत मांगने जा रही हैं कंगना रनौत

कंगना ने भगवान जगन्नाथ(Kangana Ranaut Visit Jagannath Temple) के मंदिर में अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा की और इसके बारे में अपनी भावनाओं को भी व्यक्त किया। उन्होंने अपने टि्वटर हैंडल से फोटो शेयर की जिसमें कंगना सफेद सूट में नजर आ रही हैं। सफेद सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी कंगना रनौत। उन्होंने अपने बालों को बेहद ही साफ-सुथरे ढंग से बांध लिया था और मंदिर में जाने के लिए एकदम तैयार थी।

धाकड़ की शूटिंग जब 2020 में शुरू हुई थी तब कंगना रनौत ने इच्छा व्यक्त की थी कि वह भगवान जगन्नाथ के दर्शन करना चाहती हैं। पिछले साल उन्होंने अपनी मां के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन किए थे। कंगना रनौत भगवान जी से शायद यही मांगना चाहती है कि 2021 उनकी फिल्मों के लिए अच्छा रहे। अपनी यात्रा से तस्वीरें साझा करते हुए कंगना ने भगवान कृष्ण के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने लिखा ‘हम हमेशा कृष्ण को राधा या रुक्मणी (लक्ष्मी) के साथ देखते हैं, लेकिन पुरी जगन्नाथ में, भगवान कृष्ण को उनके भाई-बहनों, बलराम एन सुभद्रा (अर्जुन की पत्नी, अभिमन्यु की माँ) के साथ रखा जाता है, जो उनके हृदय चक्र की ऊर्जा को पूरी जगह पर रखती है’

यह भी पढ़े

धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। धाकड़ फिल्म एक एक्शन फिल्म है जिसमें कंगना ने एजेंट अग्नि का किरदार निभाया है। रात की शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना रनौत मध्यप्रदेश के कस्बों में घूमने निकली गई थी। हाल ही में उन्होंने एमपी में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का भी दौरा किया था। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शहर की थी। धाकड़ फिल्म 2 अक्टूबर 2021 को रिलीज होने जा रही है।

Facebook Comments
Rimjhim Dubey

Share
Published by
Rimjhim Dubey

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago