बॉलीवुड

अपना चौथा नेशनल अवार्ड लेने के लिए तैयार हुई कंगना, राजपूताना लुक में आई नजर

Kangana Ranaut Wins The Best Actress National Film Award 2021: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज अपना चौथा नेशनल अवॉर्ड रीसीव करने जा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपने चौथे राष्ट्रीय पुरस्कार की अवार्ड सेरेमनी से पहले कंगना बेहद खास लुक में तैयार हुई। इसके लिए कंगना ने राजपूती थीम को चुना।

Image Source: Instagram/kangana

गोल्डन साड़ी में किसी प्रिंसेज की तरह दिखी

कंगना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो गोल्डन सिल्क साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों में गजरा भी लगा रखा है। सामने आई तस्वीरों में कंगना के माथे पर शूटिंग के दौरान तलवार के कट का निशान भी साफ दिखाई दे रहे है।

बेस्ट एक्ट्रेस का मिला है अवार्ड

कंगना ने चौथी बार नेशनल अवार्ड जीता है। उन्हें यह पुरस्कार मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा फ़िल्म में उनके जबरदस्त अभिनय के कारण मिला है। इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेडिशनल लुक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, “आज मैं मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा फ़िल्म में अपने परफॉर्मेंस के लिए जॉइंट नेशनल अवार्ड रिसीव करने जा रही हूँ। मैंने मणिकर्णिका फ़िल्म में सह निर्देशन भी किया था। इस फ़िल्म की पूरी टीम के प्रति मैं आभार व्यक्त करती हूँ।”

वीडियो शेयर कर पूरी टीम को दी थी बधाई

मार्च में नेशनल फ़िल्म अवार्ड्स की घोषणा होने के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर कर मणिकर्णिका और पंगा की पूरी टीम को बधाई दी थी। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा था, ” मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहती हूं कि आप सबने इस फ़िल्म को इतना सफल बनाया। ये पुरस्कार आप लोग मेरे साथ शेयर कीजिये प्लीज।”

आपको बता दें कि कंगना रनौत इससे पहले 2008 में फैशन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड जीत चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें 2014 में क्वीन के लिए और 2015 में तनु वेड्स मनु के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago