बॉलीवुड

बेटी सारा अली खान से करीना का सवाल, क्या है वन नाइट स्टैंड पर ख्याल?

हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज में नजर आईं बॉलीवुड अभिनेत्री और अभिनेता सैफ अली खान की बीवी करीना कपूर खान का रेडियो शो व्हाट विमेन वांट बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। यह एक ऐसा शो है, जिसमें करीना कपूर को बॉलीवुड की विभिन्न हस्तियों के साथ कई तरह के मुद्दों पर बातचीत करते हुए देखा जाता है। इसी क्रम में इस शो के ताजा एपिसोड में करीना ने मॉडर्न रिलेशनशिप के बारे में चर्चा की है। यह चर्चा उन्होंने किसी और से नहीं, बल्कि सारा अली खान से की है। सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर से पहले सैफ अली खान की शादी अमृता सिंह से हुई थी और सारा अली खान उन्हीं की बेटी हैं।

जब बेटी से करने पड़े ऐसे सवाल

Instagram

एक तरह से इस शो में करीना कपूर के सामने उनकी बेटी ही थीं। ऐसे में करीना कपूर ने जो सवाल पूछे, उन्हें एक मां के लिए अपनी बेटी से पूछ पाना इतना सहज भी नहीं था। न ही एक बेटी का अपनी मां के सामने इन सवालों का जवाब दे पाना ही इतना सहज था। फिर भी दोनों बॉलीवुड के कलाकार हैं और हर परिस्थिति को अच्छी तरह से हैंडल करना जानते हैं। इसलिए करीना ने सारी हिचक को दूर रखते हुए सारा अली खान से यह सवाल किया कि उन्होंने क्या नॉटी मैसेजेस कभी भेजे हैं? यही नहीं, करीना कपूर ने इस दौरान हंसते हुए यह भी बोल दिया कि वे इस बारे में नहीं जानना चाहती हैं। साथ ही वे उम्मीद भी करती हैं कि उसके पापा ये सब नहीं देख रहे होंगे। सारा अली खान ने फिर जवाब दिया, लेकिन बहुत शर्माते हुए उन्होंने इसे लेकर हामी भर दी।

वन नाइट स्टैंड पर सारा का जवाब

Bollywood News

अब जो अगला सवाल सारा से करीना पूछने जा रही थीं, उसमें उन्हें थोड़ा संकोच तो होना ही था। फिर भी करीना ने आखिर सारा से यह पूछ ही लिया कि वन नाइट स्टैंड में में क्या कभी वे शामिल रही हैं? इसके साथ ही करीना कपूर ने यह भी कहा कि वे एक मॉडर्न परिवार का हिस्सा हैं। सारा अली खान ने तुरंत इसका जवाब भी दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा कभी भी नहीं हुआ है। यह सुनकर करीना ने यहां बड़ी राहत की सांस ली। इसके बाद सारा अली खान ने और विस्तार से इसके बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते में किसी को धोखा देने का काम नहीं किया है। सारा ने यह भी बताया कि कभी भी वे अपने पार्टनर का फोन चेक नहीं करती हैं।

साथी कलाकारों के बारे में

Instagram

इस दौरान सारा अली खान ने अपने साथी कलाकारों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि अब तक उन्होंने जितने भी को-स्टार्स के साथ काम किया है, उनके साथ सभी के संबंध दोस्ताना रहे हैं। साथ ही सारा ने यह भी कहा कि कभी ऐसा मौका नहीं आया है कि उन्हें अपने किसी को-स्टार को रिजेक्ट करने की जरूरत पड़ी हो। सारा ने बताया कि सभी को-एक्टर्स के साथ उनके संबंध बिल्कुल प्रोफेशनल रहे हैं और ये बहुत ही अच्छे रहे हैं। अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ में सारा अली खान को सुशांत सिंह राजपूत के साथ देखा गया था। इसके बाद वे फिल्म सिंबा में भी नजर आई थीं और इसमें उनके को-स्टार के रूप में रणवीर सिंह मौजूद थे। सारा की अगली फिल्म लव आज कल जो कि 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है, इसमें वे कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। यही नहीं, वे फिल्म कुली नंबर 1 में भी काम कर रही हैं और इस फिल्म में वे वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

Yogen Shah

सारा की आने वाली फ़िल्म लव आजकल के ट्रेलर को दर्शकों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। वैलेंटाइंस डे के दिन फिल्म रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वरुण धवन के पिता डेविड धवन फिल्म कुली नंबर 1 के रीमेक पर काम कर रहे हैं। इसमें भी सारा अली खान नजर आएंगी। मीडिया में आ रहीं खबरों के मुताबिक एक और फिल्म में सारा अली खान अक्षय कुमार एवं धनुष जैसे मंजे हुए कलाकारों के साथ दिखेंगी, जिसका निर्देशन आनंद एल रॉय कर रहे हैं। साथ ही इस फिल्म के लिए ए आर रहमान म्यूजिक भी कंपोज करने वाले हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago