बॉलीवुड

करीना कपूर और सारा अली खान ने इब्राहिम को किया बर्थडे विश, लिखा यह खास संदेश

Ibrahim Ali Khan Birthday Special: इब्राहिम अली खान, जो कि सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे हैं, आज वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे अब 20 साल के हो गए हैं। करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) ने इब्राहिम अली खान को उनके बर्थडे(Ibrahim Ali Khan Birthday) के मौके पर विश किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इब्राहिम को करीना ने उनके बर्थडे की बधाई दी है।

करीना कपूर ने लिखा

Image Source – Instagram@kareenakapoorkhan

आज के ही दिन यानी कि 5 मार्च को अब्राहिम अली खान ने मुंबई में जन्म लिया था। करीना कपूर खान ने इब्राहिम अली खान को बर्थडे विश(Kareena Kapoor Wishes Ibrahim Ali Khan Birthday) करते हुए लिखा कि हे गुड लुकिंग… हैप्पी बर्थडे हैंडसम… करीना कपूर खान ने इस तरह से इब्राहिम की तारीफ करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

सारा अली खान ने भी किया विश

इब्राहिम अली खान की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, जो कि सोशल मीडिया में बहुत ही सक्रिय नजर आती हैं, उन्होंने भी अपने भाई को उनके बर्थडे के मौके पर जन्मदिन की मुबारकबाद(Sara Ali Khan Wishes Ibrahim Ali Khan Birthday) दी है। अपने भाई अब्राहिम अली खान के साथ उन्होंने एक तस्वीर इस मौके पर शेयर की है। इसमें दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।

सारा ने शेयर की यह तस्वीर

सारा अली खान ने जो फोटो शेयर किया है, इस पर उनके फैंस इब्राहिम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस तस्वीर में इब्राहिम अली खान और सारा अली खान दोनों ही बहुत खुश दिख रहे हैं। इब्राहिम के हाथ में कॉफ़ी का कप दिख रहा है। सारा अली खान ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में हैप्पी बर्थडे इग्गी पॉटर लिखा है।

लिखा यह प्यारा सा संदेश

साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि वादा है कि मैं हमेशा आपके लिए सबसे अच्छी कॉफ़ी बनाती रहूंगी। अकड़ कर यह भी कहूंगी कि चलो बीच पर। सारा अली खान यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि प्यार से आपको खिलाऊंगी। हमेशा आपको परेशान करूंगी। बैडमिंटन में भी हरा दूंगी। साथ ही नोक नोक गेम के बारे में भी बताऊंगी।

यह भी पढ़े

आने वाले वक्त में

सारा अली खान को अंतिम बार फिल्म कुली नंबर 1 में वरुण धवन के साथ देखा गया था। इन दिनों वे फ़िल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष भी नजर आएंगे। इसके अलावा पीरियड ड्रामा इम्मोर्टल अश्वत्थामा की शूटिंग भी वे बहुत ही जल्द शुरू करेंगी, जिसमें उनके साथ विकी कौशल नजर आएंगे।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago