बॉलीवुड

सामने आई करीना कपूर के बेटे की पहली झलक, बेबो ने पोस्ट की यह तस्वीर

Kareena Kapoor Shares First Pic Of NewBorn Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आखिरकार अपनी दूसरे बेटे की पहली झलक इंस्टाग्राम पर दिखा दी है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करीना कपूर ने यहां एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।

करीना कपूर ने पोस्ट की यह तस्वीर

उन्होंने सोमवार की सुबह एक बहुत ही प्यारी तस्वीर यहां पोस्ट की है। करीना कपूर सीधे कैमरे की तरफ देखती हुई नजर आ रही हैं। उनका बेटा उनके कंधे पर सिर रखकर आराम कर रहा है। करीना कपूर ने इसके साथ ही यह भी लिखा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो महिलाएं नहीं कर सकती हैं। जिन सभी को मैं प्यार करती हूं, उन सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।

फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं

गौरतलब है कि करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में अपने दूसरे बेटे के भी पेरेंट्स बने हैं। पिछले महीने उनके बेटे ने जन्म लिया था। इस तरह से अब इन दोनों के दो बेटे हो गए हैं। इन दोनों की तरफ से अब तक आधिकारिक तरीके से अपने बेटे को दुनिया के सामने लाए जाने का इंतजार उनके प्रशंसक बेसब्री से कर रहे थे। अब जब इस प्यारे से बच्चे की पहली तस्वीर(Kareena Kapoor Shares First Pic Of NewBorn Baby) सामने आ गई है, तो उनके फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है।

फैन्स व्यक्त कर रहे प्रतिक्रिया

करीना कपूर के फैन्स तरह-तरह से इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। जहां बहुत से फैन्स उनके बेटे के प्रति अपना प्यार जता रहे हैं, वहीं बहुत से फैन्स करीना कपूर को इंटरनेशनल वीमेंस डे की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। गौरतलब है कि इंस्टाग्राम पर करीना कपूर खान के 6.1 मिलियन फॉलोवर्स मौजूद हैं।

यह भी पढ़े

क्या होगा बेटे का नाम?

करीना के दूसरे बेटे के जन्म लेने के साथ ही उसके नाम को लेकर भी सोशल मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं। जहां उनके पहले बेटे का नाम तैमूर रखे जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया था, वहीं इस बार दूसरे बेटे के नाम को लेकर भी कई बार करीना कपूर और सैफ अली खान को ट्रोल किया जा रहा है, लेकिन इस बारे में अब तक दोनों ने कुछ भी नहीं कहा है।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago