बॉलीवुड

‘लव आज कल’ के लिए कार्तिक आर्यन ने 8 किलो घटाया वजन, तस्वीरें देख पहचान नहीं पाएंगे

Love Aaj Kal: कार्तिक आर्यन की सारा अली खान के साथ आ रही फिल्म ‘लव आज कल’ को रिलीज होने में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। फिल्म अगले महीने 14 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। वैलेंटाइंस डे के अवसर पर इस रोमांटिक फिल्म को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के प्रमोशन में कार्तिक आर्यन जी-जान से जुटे हुए हैं। यही वजह है कि वे लगातार फिल्म से जुड़ी कोई-न-कोई चीज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अपने लुक्स भी वे कई बार शेयर कर चुके हैं। इस बार भी उन्होंने अपना एक लुक इस फिल्म से जुड़ा सोशल मीडिया में शेयर किया है, जो कि वायरल होने लगा है।

लुक में बदलाव

फिल्में में कार्तिक के लुक्स के सामने आने के बाद उनके फैंस हैरान रह गए हैं। कार्तिक आर्यन इस लुक में बहुत ही पतले देख रहे हैं। उनके शरीर में हुआ यह बदलाव इस वक्त उनके प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, फिल्म में कार्तिक आर्यन दो भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। एक तो वे 1990 के रघु के रूप में दिखेंगे, जबकि एक और भूमिका में वे 2020 के वीर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में दो वक्त की कहानी देखने को मिलने वाली है। एक कहानी जहां 1990 के दौरान की होगी, वहीं दूसरी कहानी वर्तमान की यानी कि 2020 की होगी।

रघु के रूप में

फिल्म में रघु के किरदार में पूरी तरह से डूब जाने के लिए और पूरी तरह से रघु की तरह ही नजर आने के लिए कार्तिक आर्यन ने अपने आप में बहुत बड़ा बदलाव किया है। कार्तिक आर्यन को इनके द्वारा पोस्ट किए गए फोटोज में स्कूल ड्रेस में देखा जा सकता है। स्कूल ड्रेस पहनकर वे 1990 के रघु के रूप में नजर आ रहे हैं। साथ में उनके स्कूल के दोस्त भी हैं। कार्तिक आर्यन को इस लुक में देखना उनके प्रशंसकों के लिए एक नया अनुभव रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीरें बड़ी तेजी से वायरल भी हो रही हैं।

कार्तिक की मेहनत

कार्तिक आर्यन की इन तस्वीरों को देखकर इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि रघु के किरदार में फिट होने के लिए कार्तिक ने किस तरह से अपने वजन को घटाया है। साथ ही फोटो को देखकर यह अंदाजा भी साफ-साफ लगाया जा सकता है कि अपने इस किरदार में अच्छी तरह से फिट होने के लिए कार्तिक कितनी मेहनत कर रहे हैं। फोटोज को पोस्ट करने के साथ कैप्शन में कार्तिक ने लिखा है- ये हैं 90 के दौर के हॉट लड़के, माइनस 8 किलो।

दो दौर की कहानी

कार्तिक आर्यन ने इससे पहले इस फिल्म में अपनी को-स्टार आरुषि शर्मा के साथ भी अपना एक वीडियो शेयर किया था। आरुषि शर्मा इस फिल्म में रघु की गर्लफ्रेंड लीना का किरदार निभाती हुईं नजर आने वाली हैं। कार्तिक इससे पहले फिल्म में रघु और वीर की फोटोज भी शेयर कर चुके हैं। फिल्म में दो वक्त की दिलचस्प कहानी देखने को मिलने वाली है। फिल्म में 1990 के वक्त की प्रेम कहानी तो देखने को मिलेगी ही, साथ में वर्तमान दौर की यानी कि 2020 की मॉडर्न लव स्टोरी भी देखने के लिए मिलने वाली है। 1990 के दौर की प्रेम कहानी में जहां आरुषि शर्मा कार्तिक आर्यन की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभा रही हैं, वहीं 2020 के दौर की प्रेम कहानी में सारा अली खान कार्तिक आर्यन की लव इंट्रेस्ट के तौर पर दिखेंगी।

ट्रेलर आ चुका है सामने

फिल्म का ट्रेलर भी बीते 17 जनवरी को रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। दर्शकों को इस ट्रेलर को देखने के बाद अब फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार है। खासकर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के लगातार फिल्म से जुड़ी चीजों को शेयर करने से दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर क्रेज और बढ़ता जा रहा है।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

2 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago