बॉलीवुड

कैटरीना कैफ को पसंद आया ‘गोविंदा नाम मेरा’ का ट्रेलर, दी ये प्रतिक्रिया

Katrina Kaif reacts to ‘Govinda Naam Mera’ trailer: एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को उनके पति विक्की कौशल आनेवाली मूवी गोविंदा मेरा नाम का ट्रेलर काफी पसंद आया हैं। कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को साझा किया है और इसे काफी मज़ेदार बताया हैं।

Image Source: Instagram-story

मुख्य भूमिका में हैं विक्की कौशल, कियारा अडवाणी और भूमि पेडनेकर

मुंबईः विक्की कौशल अपनी अगली आनेवाली फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ को लेकर फिलहाल सुर्खियों में हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही इस मूवी के ट्रेलर को रिलीज किया गया हैं। ये ट्रेलर इतना अच्छा लग रहा हैं की इसी से ये अनुमान लगाया जा रहा हैं की मूवी हिट होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में नज़र आएंगे। ‘गोविंदा नाम मेरा’ का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को कैटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ साझा किया। इस ट्रेलर को साझा करते हुए कैटरीना ने विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर, करण जौहर और शशांक खेतान को भी टैग किया है और कैप्शन में लिखा- “बहुत मजेदार लग रहा है।” हालांकि एक्टर विक्की कौशल ट्रेलर के रिलीज़ होने से पहले ही उसके लॉन्च इवेंट में ये बात बता चुके थे की एक्ट्रेस और उनकी वाइफ कैटरीना कैफ को इस मूवी के पोस्टर्स काफी पसंद आए हैं।

विक्की कौशल ने कहा कि कैटरीना ने इस फिल्म के पोस्टर देखकर उनसे कहा ‘वेरी गुड, लव।’विक्की ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा-‘उन्हें सच में पोस्टर बहुत अच्छा लगा और वो अब इस मूवी का बेसब्री इंतजार कर रही हैं। क्योंकि, वह जानती हैं कि यह मेरे लिए कितनी स्पेशल है। मैंने उनके साथ फिल्म में काम करने के अपने अनुभव साझा किए हैं। मैं उन्हें बताता था कि फिल्म की सेट पर मुझे कितना मजा आया। इसलिए वह भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।’

‘गोविंदा मेरा नाम’ के ट्रेलर पर कैटरीना के प्रतिक्रिया के विषय में सवाल पर विक्की ने जवाब दिया कि दोनों ने लॉन्च से पहले ट्रेलर नहीं देखा था। उन्होंने कहा- ‘जब मैं घर से निकला, तब तक कैटरीना ने ट्रेलर नहीं देखा था, क्योंकि मुझे भी उस समय तक ट्रेलर नहीं दिया गया था। इसलिए मुझे लगता है कि अब उन्होंने ज़रूर ट्रेलर देख लिया होगा। लेकिन, अब तक मेरी उनसे बात नहीं हुई है। मैं जाकर उनसे पूछूंगा कि उन्हें ट्रेलर कैसा लगा। वो(कैटरीना) मेरी इस फिल्म को लेकर काफी ज़्यादा उत्साहित हैं।’

Facebook Comments
Sourav Yadav

Share
Published by
Sourav Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago