Lockdown Coronavirus: लॉकडाउन ने लोगों का रहन-सहन और उनके जीने के तौर तरीके को पूरी तरह से बदल के रख दिया है। इस खतरनाक वायरस की वजह से लॉकडाउन किया जाना भी बेहद जरूरी था लेकिन इस बीच बहुत से लोग कुछ ऐसी जगहों पर फंस गए हैं जहाँ उन्हें काफी तकलीफ़ हो रही है। ऐसे ही एक मशहूर अभिनेता इस बीच जंगलों में फंसे हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही इसकी जानकारी फिल्म इंडस्ट्री को मिल पाई है। आइये आपको बताते हैं कौन है ये मशहूर अभिनेता।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, लॉकडाउन के दौरान हम जिस अभिनेता के जंगलों में फंसे होने की बात कर रहे हैं वो असल में कोई और नहीं बल्कि मनोज बाजपेई हैं। असल में मनोज अपनी टीम के साथ एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए नैनीताल के सोनापानी स्टेट गए थे। शूटिंग के दौरान ही लॉकडाउन की घोषणा हुई और मनोज तब से वहीं फंसे हुए हैं। गनीमत है कि, इस मुसीबत की घड़ी में मनोज यहाँ अकेले नहीं बल्कि क्रू के 23 अन्य सदस्यों के साथ यहाँ फंसे हैं। इसकी जानकारी बाहरी लोगों को तब हुई जब मनोज ने टीम के लिए नैनीताल मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टरों की एक टीम बुलवाई।
इस टीम के डॉक्टरों का कहना है कि, मनोज और उनके साथ के सभी सदस्य पूरी तरह से ठीक है। किसी में भी कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं है। पूरी टीम ने डॉक्टरों का शुक्रिया किया और इस मुसीबत की घड़ी में लगातार लोगों के काम आने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
आपको बता दें कि, मनोज बाजपेई जिस वेब सीरिज़ की शूटिंग के लिए सोनापानी आए थे, उस सीरिज़ में उनके साथ साथ नीना गुप्ता और दीपक डोबरियाल भी शामिल थे। बहरहाल इस समय मनोज के साथ ही साथ ये दोनों भी सोनापानी में फंसे हुए हैं। मनोज बाजपेई ने इस स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, वो काफी पहले ही यहाँ शूटिंग के लिए आ गए थे। लेकिन बीच में लॉकडाउन हो जाने की वजह से वो और उनकी टीम यहाँ से निकल नहीं पाई। हालांकि मनोज का इस बारे में कहना है कि, वो यहाँ फंस जरूर गए हैं लेकिन हिमायल की वादियों में उन्हें काफी अच्छा लग रहा है ,शहर के शोरगुल से दूर पहाड़ की शांति उन्हें काफी भा रही है। इसके साथ ही साथ मनोज ने डाक्टरों की तारीफ करते हुए बताया कि, इस समय डॉक्टरों के जज़्बे की दाद देनी चाहिए। हम सभी उनके बेहद शुक्रगुज़ार हैं।
यह भी पढ़े उपद्रवियों के खिलाफ भड़क उठे सलमान.. जताई नाराजगी और बोले….
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…