बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर इन्होंने लगाए पोस्टर्स, कर रहे ये मांग

MNS Pasted Poster On Amitabh Bachchan’s Bungalow Before BMC Action: मुंबई के जुहू इलाके में स्थित अमिताभ बच्चन का बंगला प्रतीक्षा कई बार सुर्खियों में आ ही जाता है। एक बार फिर से प्रतीक्षा सुर्खियों में बना हुआ है, क्योंकि इसके बाहर कई पोस्टर्स लगाए गए हैं। ये पोस्टर्स महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना एमएनएस(MNS) द्वारा लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में अमिताभ बच्चन से बड़ा दिल दिखाने की अपील की गई है।

ये है वजह

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) से एमएनएस बड़ा दिल दिखाने की अपील क्यों कर रही है, तो आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर ज्ञानेश्वर रोड का चौड़ीकरण बीएमसी की तरफ से किया जाने वाला है, जिसके लिए अमिताभ के बंगले की एक दीवार तोड़ी जानी है।

Image Source: AajTak

कोर्ट चले गए थे बिग बी

बीएमसी की तरफ से वर्ष 2017 में अमिताभ बच्चन को इसे लेकर एक नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन तब बिग बी की तरफ से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया था। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) ने इसके बाद कोर्ट का रुख कर लिया था, जिसकी वजह से रास्ते के चौड़ीकरण का काम रुक गया था। अब कोर्ट ने इस काम को जारी रखने की अनुमति दे दी है।

यह भी पढ़े

हर वक्त लग रहा जाम

गौरतलब है कि यह रास्ता 45 फीट का है, जिसकी वजह से यहां हमेशा जाम लगा रहता है। इसका चौड़ीकरण करके इसे 60 फीट तक फैलाने की बीएमसी की योजना है। इसलिए एमएनएस(MNS) ने पोस्टर्स लगाकर अमिताभ से बड़ा दिल दिखाने की अपील की है, ताकि प्रतीक्षा की दीवार को तोड़ कर सड़क के चौड़ीकरण का काम पूरा किया जा सक

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago