बॉलीवुड

अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर कही दिल की बात

Mohit Raina Aditi Shares Wedding Photos: टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ सीरियल(Devon Ke Dev Mahadev) में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना(Mohit Raina) ने शादी रचा ली है। मोहित ने नए साल के पहले दिन ही सबको चौंकाते हुए अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। जिसे देखकर उनके फैन्स सरप्राइज हो गए थे।

पोस्ट शेयर कर लिखी दिल की बात(Mohit Raina Aditi Shares Wedding Photos)

मोहित रैना(Mohit Raina) ने अपनी खूबसूरत वाइफ के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बड़ी खूबसूरती से अपने दिल की बात भी शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर इसमें अपने दिल की बात कही है अपनी पोस्ट में मोहित लिखते हैं कि, “प्यार किसी बाधा को नहीं पहचानता. बल्कि यह तो सभी बाधाओं को दूर कर देता है। हर बाधाओं को छलांग लगाकर पर करते हुए यह अपनी मंजिल तक पहुंचता है। आशाओं से भरा हुआ प्यार दीवारों को भी फांद जाता है. इसी उम्मीद और अपने मां-बाप के आशीर्वाद से अब हम दो नहीं, बल्कि एक हो चुके हैं। अपनी जिंदगी की इस नई यात्रा में आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की हमें जरूरत है. अदिति और मोहित”।

कई सेलिब्रिटीज ने दी कपल को बधाई

मोहित(Mohit Raina) ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो अपनी पत्नी के साथ मंडप में नजर आ रहे हैं। क्रीम कलर की शेरवानी में वो काफी हैंडसम दिख रहे हैं. वहीं उनकी पत्नी अदिति ने कलरफुल लहंगा पहना है और साथ में हरे रंग का दुपट्टा ले रखा है। फैन्स के साथ ही सेलिब्रिटीज भी मोहित के इस नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दे रहे हैं। करण जौहर ने भी मोहित रैना की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago