बॉलीवुड

शाहरुख की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का मजेदार वीडियो मुंबई पुलिस ने किया शेयर, कहा- मास्क है ना!

Corona: पूरा देश इस वक्त कोरोना महामारी के संकट से जूझ रहा है। देशभर में कोरोना संक्रमितों की तादाद लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में पूरा देश इस संकट का सामना करने के लिए एकजुट होकर खड़ा नजर आ रहा है। पुलिस भी देशभर में मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी पर तैनात है और लोगों को कोरोना से बचाने के लिए अपनी तरफ से पूरा योगदान दे रही है। सड़कों पर तो पुलिस लोगों की सुरक्षा कर ही रही है और उन्हें जागरूक भी कर रही है, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए भी पुलिस लोगों को Corona के प्रति जागरूक करने में जुटी हुई है। इसी बीच मुंबई पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक बड़ा ही अनोखा और फनी तरीका अपनाया है।

शेयर किया ये वीडियो (Corona)

अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मुंबई पुलिस की ओर से शाहरुख खान का एक फनी वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो के जरिए मुंबई पुलिस संदेश देने की कोशिश कर रही है। शाहरुख खान की फिल्म ‘मैं हूं ना’ का यह वीडियो है। इसमें वह सीन देखने को मिल रहा है, जिसमें प्रोफेसर सतीश शाह शाहरुख खान से बातचीत करने के दौरान आदतन थूक देते हैं। शाहरुख खान को इससे बचने के लिए स्टंट करते हुए इसमें देखा जा सकता है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने इसके कैप्शन में लिखा है कि शाहरुख खान को अब ऐसे स्टंट करने की जरूरत नहीं है। मास्क है ना।

यह भी पढ़े

कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंबई पुलिस की अनोखी सलाह, बुलाती है मगर जाने का नहीं…

लोगों को भा रहा अंदाज

इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। लोगों को भी मुंबई पुलिस का यह अंदाज बहुत भा रहा है। मुंबई पुलिस की ओर से की गई इस पहल का सोशल मीडिया में अधिकतर लोग स्वागत कर रहे हैं और तारीफ भी प्रतिक्रिया देकर कर रहे हैं। शाहरुख खान को भी मुंबई पुलिस की ओर से इस वीडियो में टैग किया गया है। अब इंतजार इस बात का है कि मुंबई पुलिस के इस फनी वीडियो पर किंग खान किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स भी कर रहे जागरूक

गौरतलब है कि Corona के खिलाफ जंग लड़ने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बॉलीवुड स्टार्स की ओर से भी अलग-अलग तरीके से लगातार संदेश सोशल मीडिया में दिए जा रहे हैं।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago