बॉलीवुड

आज पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी कंगना, किसान विरोधी बयान को लेकर खार पुलिस ने किया था समन

किसान आंदोलन की तुलना खालिस्तान से करने के मामले में कंगना रनौत आज मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी। उन्होंने इसके लिए थोड़ा और समय मांगा है। कंगना फिलहाल शूटिंग की वजह से मुंबई से बाहर हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस के सामने पेश होने में असमर्थता जताई है।

अपमान जनक टिप्पणी को लेकर केस दर्ज(Mumbai Police summons Kangana Ranaut and Rangoli Chandel)

23 नवंबर को कंगना के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें सिख समुदाय के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एक्ट्रेस के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच जारी है।

क्या कहा था कंगना ने

कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों का विरोध करने वालों को खालिस्तानी आतंकवादी बताया था। कंगना का यह बयान तब सामने आया था जब केंद्र सरकार ने ये कानून संसद में वापस ले लिए थे। इसी मामले में कंगना को बुधवार 22 दिसंबर 2021 को खार पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराने के लिए पेश होने का आदेश दिया गया था। एक्ट्रेस के समय मांगने को लेकर खार पुलिस स्टेशन से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि कोर्ट पहले ही इस मामले में 25 जनवरी 2022 तक कंगना को गिरफ्तार करने पर रोक लगा चुकी है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

6 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago