बॉलीवुड

नीतू कपूर के जन्मदिन को इस ख़ास अंदाज में मनाया रणबीर और रिद्धिमा ने, देखें तस्वीरें !

Neetu Kapoor 62th Birthday Special: बीते दिनों अभिनेत्री नीतू कपूर के जन्मदिन को उनकी बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर ने बेहद ख़ास अंदाज में सेलिब्रेट किया है। चूंकि बीते 30 अप्रैल को ऋषि कपूर की मौत से अभी उनका परिवार पूरी तरह से उभर नहीं पाया है। इसलिए नीतू कपूर के जन्मदिन के अवसर पर बहुत ज्यादा लोगों को इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं किया गया। न्यूज़ 18 के हवाले से मिली खबर के अनुसार नीतू के जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा ने कुछ इंतजामात किये थे। इसमें रणबीर कपूर की ने भी बहन का साथ दिया था। आइये जानते हैं नीतू के जन्मदिन को उनके दोनों बच्चों ने किस तरह से ख़ास बनाया है।

रिद्धिमा ने नीतू के जन्मदिन को इस तरह से बनाया खास (Riddhima Hosted Family Dinner for Mom Neetu Kapoor Birthday)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री नीतू कपूर के जन्मदिन को ख़ास बनाने के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन रखा था। गौरतलब है कि, ऋषि कपूर के मौत के एक दिन बाद रिद्धिमा मुंबई पहुंची थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिता की मृत्यु के बाद से रिद्धिमा अपनी माँ नीतू कपूर के साथ मुंबई स्थित उनके घर में ही रह रही हैं। यह पहली बार था जब ऋषि कपूर के जाने के बाद नीतू कपूर अकेले अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही थी। जानकारी हो कि, नीतू कपूर को ऋषि कपूर की कमी इस दिन महसूस ना हो इसलिए रिद्धिमा ने घर पर ही उनके इस दिन को बेहद खास बना दिया। इस सेलिब्रेशन में रणबीर कपूर भी शामिल हुए। हालाँकि रणबीर कपूर अपनी माँ के साथ नहीं रहते हैं लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर वो विशेष रूप से उनसे मिलने आए थे।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर रिद्धिमा ने लिखी ये बात

बता दें कि, नीतू और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा साहनी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैमिली की कोई ना कोई फोटो शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों नीतू कपूर के जन्मदिन के अवसर पर उन्होनें मुंबई स्थित घर पर ही ख़ास अंदाज में उनका बर्थडे मनाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रिद्धिमा ने माँ के जन्मदिन को ख़ास अंदाज में मानने के लिए घर पर ही डेकोरशन कर स्पेशल डिनर का भी आयोजन किया। इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ ब्लैक ड्रेस में नीतू कपूर और साथ में रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि, नीतू कपूर के बर्थडे के अवसर पर रिद्धिमा ने उनकी फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर ख़ास मैसेज भी लिखा है। रिद्धिमा ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, “मेरी आयरन लेडी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूँ माँ।”

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

1 month ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

2 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

6 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

7 months ago

IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक, वरना तत्काल टिकट बुकिंग पर लग सकता है ताला!

अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…

7 months ago