बॉलीवुड

रिएलिटी शो में दिखा रियल सीन, एक मशहूर एक्ट्रेस से एक सिंगर को मिला शगुन

Neetu Kapoor Gives Shagun To Neha Kakkar: नेहा कक्कड़ से शादी के बाद नीतू कपूर की पहली बार मुलाकात हुई। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड सिंगर को शगुन का लिफाफा दिया, जिसे बेहद पसंद किया जा रहा है। 

रिएलिटी शो में लोग अपना दिल खोलकर रख देते है। तो कभी कुछ ऐसा कर जाते है जो पार्टिसिपेंट से लेकर आडियंस तक की दिल जीत लेते है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला इंडियन आइडल(Indian Idol) के सेट पर जहां बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर(Neetu Kapoor) ने एक मिसाल कायम की। नीतू कपूर अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ती है, तो ऐसा ही कुछ वो एक बार फिर करती दिखीं। बता दें कि हाल ही में वह इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची, जहां वह ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) को याद कर भावुक हो गईं। लेकिन खुद को संभालते हुए नीतू कपूर ने कहा कि आज वो केवल मस्ती करेंगे और कोई दुखी नहीं होगा। इस दौरान सिंगर नेहा कक्कड़ से शादी के बाद नीतू कपूर की पहली बार मुलाकात हुई। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड सिंगर को शगुन का लिफाफा भी दिया और कहा कि ये उनके और ऋषि कपूर की तरफ से है। नीतू कपूर और नेहा कक्कड़ का इससे जुड़ा वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।

शगुन देना एक परंपरा – नीतू (Neetu Kapoor Gives Shagun To Neha Kakkar)

नीतू कपूर ने नेहा कक्कड़ को शगुन का लिफाफा देते हुए कहा, “भारत में यह परंपरा है कि जब भी आप शादी के बाद पहली बार किसी से मिलते हैं तो आप उन्हें शगुन भी देते हैं। मुझे उस वक्त शगुन देने का मौका नहीं मिला तो यह मेरे और ऋषि जी की तरफ से आपको एक आशीर्वाद है। आप अच्छे से जीवन बिताएं और आपको खूब खुशियां मिलें।” नीतू कपूर वीडियो नेहा कक्कड़ को एक गोल्डन कलर का लिफाफा देती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसे लेकर नेहा कक्कड़ हैरान हो गईं। इतना ही नहीं, उन्होंने भी नीतू कपूर का मान रखते हुए उनके पैर भी छुए।

यह भी पढ़े

‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगी नीतू

बता दें कि नेहा कक्कड़ बीते साल 26 अक्टूबर को राइजिंग स्टार फेम रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वहीं, दूसरी और नीतू कपूर की बात करें तो इंडियन आइडल के सेट पर आकर उन्होंने ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों'(Khullam Khulla Pyaar Karenge Hum Dono पर जमकर डांस भी किया। नीतू कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी। नीतू के फैंसस और हम तो यही चाहेंगे कि रिएलिटी शो हो या रियल सेट नीतू हमेशा मुस्कुराती रहें।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago