Image Source: Instagram
Neetu Kapoor Birthday Special: दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर कभी-कभी अपने जीवन के सीक्रेट्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनका नया पोस्ट उनके ख़ास पालतू जानवरों पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री ने एक महत्वपूर्ण जीवन सबक भी जोड़ा है। अपने पालतू जानवरों डूडल और डूडली की तस्वीर साझा करते हुए उन्होनें कुछ ख़ास बातें लिखी हैं। नीतू कपूर के इस पोस्ट से जीवन की एक अहम सीख मिलती है। आइये जानते हैं अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में क्या खास बात लिखी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऋषि कपूर की मौत के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपनी माँ नीतू कपूर के साथ ही हैं। हाल ही में रिद्धिमा ने माँ को दो पालतू जानवर डूडल और डूडली गिफ्ट किये हैं। ये दोनों ही बेहद क्यूट और छोटे से पप्पी हैं। बीते दिनों नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर इनकी तस्वीर साझा करते हुए जीवन की एक अहम सीख के बारे में बताया है। उन्होनें लिखा है “हमारे छोटे से अभिमानी डूडली को डूडल के आने के बाद उससे काफी प्यार हो गया है।” हमें हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए क्योंकि जीवन काफी अप्रत्याशित है आप कभी नहीं जानते कि आपका कल आपके लिए क्या लाने वाला है। “
आपको बता दें कि, नीतू कपूर(Neetu Kapoor) की इस पोस्ट पर बहुत से बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड के दिग्गज फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस पोस्ट पर कमेंट के रूप में लिखा है “बहुत प्यारा।” इसके अलावा आलिया भट्ट की माँ और नीतू की दोस्त सोनी राजदान ने कहा “बेहद अविस्मरणीय”। जानकारी हो कि, नीतू कपूर के पास पहले सिर्फ एक पैट था जिसका नाम डूडली है। लेकिन लाफिंग कलर के हवाले से मिली खबर के अनुसार बीते दिनों उनकी बेटी रिद्धिमा ने भी उन्हें एक पेट गिफ्ट किया है जिसका नाम डूडली रखा गया है। बता दें कि, नीतू कपूर ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि, “आपके पास बहुत बड़ा घर और ऐशो आराम के साधन हो सकते हैं लेकिन जब तक आपका मन खुश नहीं है आपको किसी भी चीज में ख़ुशी नहीं मिल सकती है।” जानकारी हो कि, कुछ दिन पहले नीतू कपूर का जन्मदिन भी था जिसे घर पर ही उनकी बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर ने मिलकर सेलिब्रेट किया।
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…