बॉलीवुड

जीवन की अहम सीख के साथ नीतू कपूर ने अपने पालतू जानवरों डूडल और डूडली के शेयर किया ये पोस्ट !

Neetu Kapoor Birthday Special: दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर कभी-कभी अपने जीवन के सीक्रेट्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनका नया पोस्ट उनके ख़ास पालतू जानवरों पर आधारित है, जिसमें अभिनेत्री ने एक महत्वपूर्ण जीवन सबक भी जोड़ा है। अपने पालतू जानवरों डूडल और डूडली की तस्वीर साझा करते हुए उन्होनें कुछ ख़ास बातें लिखी हैं। नीतू कपूर के इस पोस्ट से जीवन की एक अहम सीख मिलती है। आइये जानते हैं अभिनेत्री ने अपने इस पोस्ट में क्या खास बात लिखी है।

पालतू जानवरों की पोस्ट शेयर करते हुए नीतू कपूर(Neetu Kapoor) ने लिखी ये बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऋषि कपूर की मौत के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई में अपनी माँ नीतू कपूर के साथ ही हैं। हाल ही में रिद्धिमा ने माँ को दो पालतू जानवर डूडल और डूडली गिफ्ट किये हैं। ये दोनों ही बेहद क्यूट और छोटे से पप्पी हैं। बीते दिनों नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर इनकी तस्वीर साझा करते हुए जीवन की एक अहम सीख के बारे में बताया है। उन्होनें लिखा है “हमारे छोटे से अभिमानी डूडली को डूडल के आने के बाद उससे काफी प्यार हो गया है।” हमें हमेशा विनम्र बने रहना चाहिए क्योंकि जीवन काफी अप्रत्याशित है आप कभी नहीं जानते कि आपका कल आपके लिए क्या लाने वाला है। “

नीतू के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने दी अपनी प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि, नीतू कपूर(Neetu Kapoor) की इस पोस्ट पर बहुत से बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड के दिग्गज फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने इस पोस्ट पर कमेंट के रूप में लिखा है “बहुत प्यारा।” इसके अलावा आलिया भट्ट की माँ और नीतू की दोस्त सोनी राजदान ने कहा “बेहद अविस्मरणीय”। जानकारी हो कि, नीतू कपूर के पास पहले सिर्फ एक पैट था जिसका नाम डूडली है। लेकिन लाफिंग कलर के हवाले से मिली खबर के अनुसार बीते दिनों उनकी बेटी रिद्धिमा ने भी उन्हें एक पेट गिफ्ट किया है जिसका नाम डूडली रखा गया है। बता दें कि, नीतू कपूर ने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा था कि, “आपके पास बहुत बड़ा घर और ऐशो आराम के साधन हो सकते हैं लेकिन जब तक आपका मन खुश नहीं है आपको किसी भी चीज में ख़ुशी नहीं मिल सकती है।” जानकारी हो कि, कुछ दिन पहले नीतू कपूर का जन्मदिन भी था जिसे घर पर ही उनकी बेटी रिद्धिमा और बेटे रणबीर ने मिलकर सेलिब्रेट किया।

Facebook Comments
Indira Jha

Share
Published by
Indira Jha

Recent Posts

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

4 hours ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

5 days ago

अब आसान तरीके के साथ घर में बनाइये टेस्टी स्ट्रॉबेरी क्रश, सेहत के लिए है रामबाण

Strawberry Crush Recipe In Hindi: स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसे हर एक आयु वर्ग…

5 days ago