Prabhas Told an Astrologer’s Prediction for Kangana Ranaut: बाहुबली फेम सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म राधेश्याम लोगों को खूब पसंद आ रही है। अपनी इस नई मूवी में वो एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रभास इस फ़िल्म में ऐसे ज्योतिषी बने हैं जिसकी सारी विष्यवाणी सही होती है। राधेश्याम फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने एक ऐस्ट्रोलॉजर की भविष्यवाणी सच होने की बात बताई है।
प्रभास और कंगना ने साल 2009 में एक तेलुगु फिल्म निरंजन में एक साथ काम किया था। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एसएस राजामौली से बातचीत में प्रभास ने बताया, जब हम निरंजन की शूटिंग कर रहे थे तो कंगना ने मेरे साथ एक इंसिडेंट शेयर किया था। दरअसल वह एक ज्योतिषी से मिलने केरल गई थीं और उसने उनको बताया कि वह ऐक्ट्रेस बनेंगी। कंगना ने उस ज्योतिषी की बात हंसी में उड़ा दी थी। क्योंकि वह एक छोटे से कस्बे में पली-बढ़ी हैं जिसका सिनेमा से कोई लेना-देना नहीं है। प्रभास कहते हैं वह आज तक कंगना की इस बात को नहीं भूले।
अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से हैं। ऐक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने 17 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था। शुरुआती संघर्ष के बाद अब उन्होंने बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए वो पद्मश्री सहित 4 नैशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…