बॉलीवुड

बॉलीवुड चाहिए या हॉलीवुड, प्रियंका चोपड़ा ने दिया यह मजेदार जवाब

Priyanka Chopra asked to choose between Bollywood and Hollywood: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। वे बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग तो कर ही रही हैं, साथ में वे कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके कई उलझे हुए सवालों के मजेदार जवाब दिए हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया यह वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें यह देखने के लिए मिल रहा है कि प्रियंका से कुछ सवाल किए जाते हैं। सभी सवालों के जवाब देने के लिए उन्हें दो विकल्प दिए जा रहे हैं। इनमें से एक विकल्प बाईं ओर जाने का, जबकि दूसरा दाईं ओर जाने का है। इस तरीके से प्रियंका जवाब देने के दौरान कभी स्क्रीन के बाईं ओर तो कभी दाईं ओर मुड़ जाती हैं।

प्रियंका का मजेदार जवाब

इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा से यह सवाल किया जाता है कि बॉलीवुड या हॉलीवुड(Priyanka Chopra asked to choose between Bollywood and Hollywood) में से उन्हें किसी एक को चुनना हो तो वे किसे चुनेंगी, इसके जवाब में प्रियंका चोपड़ा Quit कह देती हैं। इसका मतलब हुआ कि मैं छोड़ती हूं। प्रियंका चोपड़ा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कुछ ऐसे सवाल होते हैं, जिन्हें आपके लिए बिना उत्तर दिए छोड़ देना ही बेहतर होता है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को यह कहते हुए भी देखा जा सकता है कि जब क्वांटिटी और क्वालिटी की बात आती है, तो वे क्वालिटी को चुनती हैं।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की अपनी फोटो, तो रणवीर सिंह ने किया यह कमेंट

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की आखिरी फिल्म द व्हाइट टाइगर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी। आने वाले समय में वे मेट्रिक्स 4 और जी ले जरा में भी दिखेंगी।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

3 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago