बॉलीवुड

Grammy 2020 में प्रियंका को भारी पड़ी उनकी बोल्डनेस, फैन्स की अपील- ‘मत खराब करो भारत का नाम’

Priyanka Chopra Grammy 2020: बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की शादी जब से निक जोनास से हुई है, तब से किसी-न-किसी वजह को लेकर वे चर्चा में बनी रहती हैं। खास तौर पर अपनी ड्रेस को लेकर। प्रियंका चोपड़ा जो कि पहले भी कई बार अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं, एक बार फिर से उनकी ड्रेस चर्चा का विषय बनी हुई है और इसकी वजह से फिर से वे अपने प्रशंसकों के निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की ग्रैमी अवॉर्ड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

निक के साथ पहुंचीं प्रियंका

Getty Images

ग्रैमी अवॉर्ड्स दुनिया का सबसे बड़ा संगीत अवार्ड समारोह माना जाता है। हाल ही में इसका आयोजन लॉस एंजिलिस के स्टेपल्स सेंटर में हुआ है। इस अवार्ड समारोह में हॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने शिरकत की थी। यहां निक जोनास के साथ प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची हुई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान बहुत ही बोल्ड ड्रेस पहना हुआ था। यहां उनकी कई तस्वीरें ली गईं जो कि इंटरनेट पर इस वक्त छाई हुई हैं। तेजी से वायरल हो रहे प्रियंका के फोटोज पर फैन्स की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

सफेद गाउन में प्रियंका

Amar Ujala

वैसे, इस अवार्ड समारोह में सफेद रंग के गाउन में प्रियंका चोपड़ा का लुक एकदम अलग ही लग रहा है। उनका ग्लैमर और उनकी बोल्डनेस देखते ही बन रही है। प्रियंका चोपड़ा के कुछ फैंस ने तो उनकी इन तस्वीरों की खूब तारीफ की है। हालांकि, उन लोगों की संख्या ज्यादा है जो प्रियंका चोपड़ा को इस तरह का ड्रेस पहनने के लिए सोशल मीडिया पर कोस रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के फैंस उनकी इन तस्वीरों से बेहद खफा नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि प्रियंका का ड्रेसिंग सेंस पूरी तरह से बिगड़ चुका है। हॉलीवुड में जाने के बाद वे फैशन का तरीका भूल गई हैं। प्रशंसक लिख रहे हैं कि उनका ड्रेसिंग सेंस पहले से बहुत ही खराब हो चुका है। फैंस नकारात्मक कमेंट लिखते हुए उनकी इन तस्वीरों को वायरल कर रहे हैं।

भड़क गए फैन्स

Bollywoodbubble

प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि आपको भारत का नाम इस तरह से खराब नहीं करना चाहिए। ऐसा करके आप देश की छवि बिगाड़ रही हैं। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया है कि क्या आपको नहीं लगता कि इस तरह का ड्रेस पहनकर आप भारतीय महिलाओं का अपमान कर रही हैं? साथ ही बहुत से यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को यह सलाह दी है कि आपको इस तरह का दृश्य बिलकुल नहीं पहनना चाहिए। विदेश में आपको इस तरह की ड्रेस पहन कर अपने देश का नाम खराब नहीं करना चाहिए।

प्रियंका पर कोई असर नहीं

David Fisher/Shutterstock

सोशल मीडिया पर बहुत से प्रशंसक प्रियंका चोपड़ा के इस ड्रेसिंग सेंस को देखकर हैरान रह गए हैं। प्रशंसकों का गुस्सा साफ दिख रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि जब आप बॉलीवुड में होती हैं तो इस तरह की ड्रेस नहीं पहनतीं। आपका ड्रेसिंग सेंस बेहतर होता है। एक और यूजर ने तो उनके फोटो पर कमेंट करते हुए लिख दिया- बकवास ड्रेस। भले ही सोशल मीडिया पर प्रियंका के फैंस उनके ड्रेस को लेकर विरोध कर रहे हो, लेकिन प्रियंका चोपड़ा को इससे कोई फर्क पड़ता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले भी प्रियंका पर इस तरह के ट्रोल किए जाने का कोई असर नहीं दिखा था।

अगली फिल्म से उम्मीदें

Youtube

प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वे बहुत जल्द एवेंजर्स एंडगेम से मशहूर हुए रूसो ब्रदर्स के प्रोजक्ट CITADEL में दिखने वाली हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनकी शादी के बाद फिल्म स्काई इज पिंक में देखा गया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। प्रियंका का जादू इस फिल्म में नहीं चल पाया था। वैसे, प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म से उन्हें बड़ी उम्मीदें होंगी।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

सनबर्न ने छुटकारा दिलाता है बर्फ, जानिए चेहरे पर इसका इस्तेमाल कैसे करें

Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…

4 days ago

इस खास तरीके से बनाएं होम मेड स्प्रिंग रोल शीट, रखें अपनी सेहत का ध्यान

Spring Roll Sheets Recipe in Hindi: स्प्रिंग रोल हर एक आयु वर्ग के लोगों के…

5 days ago

राम रक्षा स्त्रोत के पाठ से बनेंगे सभी बिगड़े काम, जानिए इस पाठ के महत्व के बारे में

Shri Ram Raksha Strot Padhne Ke Fayde: सनातन धर्म में सभी देवी देवताओं की पूजा…

1 week ago

महाभारत काल से जुड़ा हुआ है कुरुक्षेत्र के माँ भद्रकाली पीठ, जानिए इसके इतिहास के बारे में

Famous Shakti Peeth in Haryana: इस समय पूरे देश भर मे चैत्र नवरात्रि के त्यौहार…

2 weeks ago