navodayatimes
Raj Kapoor Introduces Bold Actresses: बॉलीवुड और कपूर खानदान का रिश्ता काफी पुराना है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान शुरूआत से ही था। बात करें राज कपूर की तो वो ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर थे बल्कि एक बेहतरीन निर्माता और निर्देशक भी थे। बता दें कि राज कपूर को एक कामयाब इंसान बनाने के पीछे उनके पिता पृथ्वीराज कपूर का पूरा योगदान था। उनकी मेहनत और योगदान का ही नतीजा था कि राज कपूर ने इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाई।
राज कपूर ने अपने समय में ऐसी फिल्में बनाई जिनको लोग आज के समय में भी देखना पसंद करते हैं। इसी के साथ राज कपूर ने इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक बेहतरीन अदाकाराएं भी दी हैं, जिन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों के दिलों में राज किया। सिर्फ सुंदरता और अभिनय नहीं बल्कि बॉलीवुड में उन्होंने कई ऐसी अभिनेत्रियो को भी उतारा जो काफी बोल्ड थीं। आज हम आपको ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो पर्दे पर बोल्ड अवतार में उतरी और उनके पीछे थे राज कपूर।
बॉलीवुड फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म में मंदाकिनी ने मुख्य अभिनेत्री का किरदार निभाया था। यह मंदाकिनी की बॉलीवुड में डेब्यू फिल्म थी। पहली फिल्म होने के बावजूद भी मंदाकिनी ने इस फिल्म में काफी जबरदस्त और बोल्ड सीन दिए थे, उस दौर पर इस तरह के सीन फिल्माना और फिल्मों में होना बहुत बड़ी बात होती थी। उस फिल्म में मंदाकिनी का झरने पर नहाने वाला सीन काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना था। बता दें कि फिल्म के इस सीन में मंदाकिनी ने केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था।
साल 1978 में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज हुई ‘सत्यम शिवम् सुंदरम’, इस फिल्म के निर्माता भी राज कपूर जी थे। बता दें कि इस फिल्म में काफी बोल्ड सींस थे, जिस वजह से यह फिल्म भी काफी खबरों में रही थी। इस पूरी फिल्म में अभिनेत्री जीनत अमान ने शुरुआत से लेकर फिल्म के आखिर तक बोल्ड कपड़े ही पहने हुए थे और फिल्म में कई बोल्ड सींस भी थे। बता दें कि इस फिल्म का टाइटल ट्रैक जिसे जीनत अमान और शशि कपूर के साथ फिल्माया गया। फिल्म का ये गाना काफी सुर्खियों में रहा था। बता दें कि इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत अमान और शशि कपूर ने कई इंटीमेट सीन दिए।
मेरा नाम जोकर फिल्म तो आपको याद ही होगी, इस फिल्म के निर्माता भी राज कपूर ही थे। बता दें कि इस फिल्म में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार प्ले किया था। बता दें कि इस फिल्म में एक सीन था जिसमें ऋषि कपूर अपनी टीचर यानि कि सिमी ग्रेवाल को कपड़े बदलते देखते हैं। उस वक्त को देखते हुए यह काफी बोल्ड सीन था जिसे किसी फिल्म में दर्शाया गया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस भी राज कपूर की बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट से दूर नहीं रही थीं। बता दें कि नरगिस ने राज कपूर की फिल्म आवारा में कई रोमेंटिक सींस दिए थे। हालांकि, नरगिस तो इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके फैंस उनकी इस फिल्म को आज भी याद करते हैं।
राज कपूर की फिल्म ‘संगम’ भी उनकी बोल्ड फिल्मों में से एक थी। राज कपूर की इस फिल्म में वैजयंती माला ने अभिनय किया था। इस फिल्म में वैजयंती माला ने बिकनी पहनी थी। बता दें कि यह सीन पानी के अंदर फिल्माया गया था। फिल्म का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म के इस सीन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…
अगर आप भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा IRCTC का इस्तेमाल करते हैं, तो…
Facts About Chandratal Lake In Hindi: भारत में हज़ारों की संख्या में घूमने की जगहें…