बॉलीवुड

कोरोना आया हरे रंग के भेष में, इस वीडियो को किया बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर

Rakhi Sawant Corona: कोरोना वायरस पूरी दुनिया की तरह भारत में भी अब तेजी से अपने पांव पसारता हुआ नजर आ रहा है। देश में कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है। बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने भी खुद को अपने-अपने घरों में कैद किया हुआ है। साथ ही वे अलग-अलग तरीके से अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया के जरिए लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करने की सलाह भी दे रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग सेलिब्रिटीज की क्रिएटिविटी भी सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिल रही है।

फिर से सुर्खियों में राखी

इसी क्रम में हमेशा किसी-न-किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली राखी सावंत ने भी कुछ ऐसा शेयर किया है, जिसकी वजह से वे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कि एक अजीबोगरीब प्राणी हरे रंग के भेष में देखने को मिल रहा है। वीडियो में यह प्राणी बिल्कुल एलियन की तरह नजर आ रहा है। वीडियो में यह प्राणी कह रहा है कि मैं कोरोना वायरस हूं। मैं कहीं नहीं जाने वाला। मैं तुम्हारे घर में आऊंगा। चाहे तुम दीए जला लो या फिर थाली बजा लो, कुछ नहीं होने वाला है।

Rakhi Sawant Corona – राखी का वीडियो

वैसे तो राखी सावंत की ओर से हमेशा ही कोई-न-कोई वीडियो शेयर करके अपने फैंस के साथ आइडियाज शेयर किए जाते रहे हैं, लेकिन इन सबसे यह वाला वीडियो पूरी तरीके से अलग नजर आ रहा है। राखी सावंत ने दरअसल फिल्टर का इस्तेमाल किया है और इसके जरिए उन्होंने खुद को ही कोरोना वायरस का रूप दे दिया है। कोरोना वायरस बन कर राखी सावंत कह रही हैं कि मैं कोरोना वायरस हूं। कहीं भी मैं नहीं जाने वाला। डर मुझे जीसस से लगता है। सभी के घर में मैं जाऊंगा। जीसस का नाम यदि लोगे तो मैं भाग जाऊंगा, लेकिन मुझे मालूम है कि कोई नहीं लेगा। केवल राखी नाम की ही एक लड़की है, जिसके पास में नहीं जाने वाला। उनको मैं खा जाऊंगा, जो राखी सावंत को गाली देते हैं।

यह भी पढ़े अब राखी सावंत ने बताया कोरोना वायरस से बचने का तरीका, जरा आप भी जान लें

फैन्स कर रहे ट्रोल

राखी के फैंस उनका इस वीडियो को देख कर खूब मजाक उड़ा रहे हैं। एक ने लिखा है कि अब यह क्या है बहन? वहीं, एक और यूजर ने लिखा है कि अब क्या बस यही रह गया था देखने को।

Facebook Comments
Shikha Yadav

Share
Published by
Shikha Yadav

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago