बॉलीवुड

रणबीर कपूर पड़े बीमार, मां नीतू कपूर ने की इस बीमारी की पुष्टि

Ranbir Kapoor Test Positive For Covid 19: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को लेकर यह बताया जा रहा था कि वे कोविड-19 पॉजिटिव हो गए हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई थी। हालांकि अब बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाला है और इसके जरिए उन्होंने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि उनके बेटे रणबीर कपूर कोविड- पॉजिटिव हैं।

नीतू कपूर ने शेयर की यह फोटो

नीतू कपूर ने रणबीर कपूर की एक फोटो यहां शेयर की है। साथ में उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है। इसके कैप्शन में नीतू कपूर ने लिखा है कि आप सभी जो फिक्र कर रहे हैं और जो दुआएं आपने की हैं, उनके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। रणबीर कपूर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं(Ranbir Kapoor Test Positive For Covid 19)। फिलहाल वे दवाइयां ले रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। घर पर वे सेल्फ-क्वारन्टीन हैं और सभी तरह की सावधानियां बरत रहे हैं।

उड़ने लगी थीं खबरें

रणबीर कपूर की सेहत के बारे में बीते कई दिनों से सोशल मीडिया में खबरें उड़नी शुरू हो गई थीं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने भी नहीं की थी। हालांकि, कई लोग यह दावा कर रहे थे कि रणबीर कपूर ने खुद से उनकी सेहत ठीक नहीं होने की पुष्टि की थी।

उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया था कि वे किस बीमारी से पीड़ित हैं। अब जब नीतू कपूर की पोस्ट आ गई है, तो यह साफ हो गया है कि रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है।

रणबीर कपूर के फैन्स की दुआएं

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया में जैसे ही रणबीर कपूर की सेहत के बारे में बताया, लाखों कमेंट्स यहां पलक झपकते आ गए। किसी यूज़र ने गेट वेल सून लिखकर उनके जल्द ठीक होने की कामना की, तो किसी यूज़र ने भगवान से उन्हें जल्द ठीक करने की दुआ भी की है। एक फैन ने तो इमोशनल होते हुए यह भी लिख दिया कि रणबीर को कुछ नहीं होने वाला। मेरे बनी तुम जल्दी ठीक हो जाओगे।

यह भी पढ़े

चल बसे थे पिता ऋषि कपूर

गौरतलब है कि रणबीर कपूर ने बीते 30 अप्रैल को लॉकडाउन के वक्त अपने पिता और बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को हमेशा के लिए खो दिया था। उस वक्त ऋषि कपूर की बेटी दिल्ली में थीं और उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए भी नहीं पहुंच सकी थीं।

Facebook Comments
Shailesh Kumar

Share
Published by
Shailesh Kumar

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

1 month ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago