Ranveer Singh At Mom Anju Bhavnani’s Birthday Party: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, जो कि बहुत जल्द भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कपिल देव की जिंदगी पर आधारित फिल्म ’83’ में नजर आने वाले हैं, सोशल मीडिया में वे हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। रणवीर सिंह के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया में हमेशा वायरल होते रहते हैं। इसी तरह का उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है।
रणवीर सिंह इस वीडियो में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांस वे फिल्म पद्मावत के गाने खलबली पर कर रहे हैं। जिस तरीके से रणवीर सिंह ने इस गाने में फिल्म में डांस किया था, बिल्कुल उसी अंदाज में हुक स्टेप के साथ उन्हें डांस करते हुए देखा जा रहा है। रणवीर सिंह ने यह डांस अपनी मां अंजू भवनानी के जन्मदिन के मौके पर किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है यह डांस करने के दौरान रणवीर सिंह(Ranveer SIngh) जबरदस्त ऊर्जा से भरे हुए हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उन्हें एनर्जी का पावरहाउस भी बता रहे हैं। बड़ी संख्या में फैन्स उनके इस वीडियो को लाइक और शेयर कर रहे हैं।
रणवीर सिंह के फैंस को अब उनकी आने वाली फिल्म 83 का बेसब्री से इंतजार है, जिसमें कि उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) उनकी बीवी की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare: जब आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन के…
Dharmendra and Hema Malini`s Famous Movie: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी…
Shani Dev Jayanti Kab Hai : ज्योतिष और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भगवान शनि देव की…
Keto Burger Recipe in Hindi : पिछले कुछ वर्षों में स्ट्रीट फूड्स ने हर एक…
Astrologer Kaise Bane: एस्ट्रोलॉजी जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में ज्योतिषी या ज्योतिष विज्ञान…
Benefits Of Ice On Face In Hindi: चेहरे को सुंदर बनाने के लिए लोग तरह-तरह…