बॉलीवुड

फिर दिखा दीपवीर का जलवा, ट्विस्टेड वीडियो में नज़र आया रोमांस और फनी अंदाज़

Ranveer Singh Deepika Padukone Romantic Video: दीपिका पादुकोण पर चढ़ा प्यार और खेल का खुमार, पति रणवीर सिंह के साथ फन भरा रोमांटिक वीडियो किया शेयर, फैंस का भी मिला भरपूर प्यार।

बॉलीवुड के बेस्ट कपल दीपवीर यानि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का अनोखा अंदाज़ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। इन दिनों कई कमिर्शियल्स में दोनों को एकसाथ प्यार जताते देखा जा सकता है तो दोनों अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी काफी एक्टिव रहते है। हाल ही में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ बेहद रोमांटिक((Ranveer Singh Deepika Padukone Romantic Video) फोटो शेयर की थी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही थी। दोनों के फैंस के बीच उनकी ये फोटो खूब पसंद की गई थी। वही अब दीपिका पादुकोण ने भी पति रणवीर सिंह संग एक वीडिया शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका और रणवीर का रोमांटिक और फनी दोनों, अंदाज़ देखने को मिल रहा है।

इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है।(Ranveer Singh Deepika Padukone Romantic Video)

बात करें इस वीडियो की तो उनके फनी अंदाज से पहले उनके क्यूट अपीयरेंस का जिक्र करते है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल वीडियो में रणवीर और दीपिका दोनों ही ट्रैकसूट पहने नजर आ रहे हैं। रणवीर को पिंक कलर के ट्रैक सूट पहना और दीपिका को ग्रीन और व्हाइट कलर के ट्रैक सूट में देखा जा सकता है। जितने लविंग वो इन ट्रैक सूट में नज़र आ रहे है उतना ही लविंग उनका अंदाज़ भी है।

वीडियो में दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रही हैं और फिर दोनों अचानक ही Ringa-Ringa-Roses खेलने लगते हैं। दीपिका ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने कैप्शन में लिखा है- ‘रणवीर क्या हमें इसके अलावा Ring-a-Ring-a-Roses करना चाहिए।’ पहले लव और फिर फन भरा यह ट्विस्ट बेहद अट्रैक्ट कर रहा है। दीपिका और रणवीर का ये अनूठा वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। दीपवीर का क्रेज उनके फैंस के बीच इस कदर है कि दीपिका का यह वीडियो कुछ ही घंटो में वायरल हो गया है।

यह भी पढ़े

वीडियो में दोनों का सेंशुअल अवतार इस कदर पसंद किया जा रहा है कि वीडियो पर इनके फैंस ने ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी फ्रेंड्स ने भी कमेंट किया है। दीपिका की पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। हो भी क्यों न आखिर लविंग और केयरिंग हस्बैंड जो है रणवीर। उनके इस प्यार को किसी की नज़र न लगे। टच वुड।

Facebook Comments
Ruchi Bhardwaj

Share
Published by
Ruchi Bhardwaj

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

5 days ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

2 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

3 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

3 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

7 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

8 months ago