बॉलीवुड

टीवी शो में कंटेस्टेंट की कहानी सुन इमोशनल हुए रणवीर, संघर्ष की तारीफ की

Ranveer Singh gets Emotional Hearing Abhay Singh story: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अब टीवी की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। कलर्स चैनल पर आने वाले शो द बिग पिक्चर के जरिये उन्होंने टीवी पर भी एक नई पारी खेलनी शुरू की है। इस शो के सेट पर रणवीर एक प्रतियोगी की कहानी सुनकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

कंटेस्टेंट की स्टोरी सुन हुए इमोशनल(Ranveer Singh Gets Emotional Hearing Abhay Singh story)

अपने हाल के एपिसोड में रणवीर अभय सिंह नामक प्रतियोगी के साथ बात करते नजर आते हैं। जिसमें अभय खुलासा करते हैं कि जब वह 7 वर्ष के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। अभय सिंह रणवीर सिंह से कहते है, ‘जब मैं सात साल का था तब मेरे पिताजी का देहांत हो गया था। मुझे पता भी नहीं था कि ये सब क्या हो रहा है। मौत क्या होती है, ये समझने के लिए भी मैं बहुत छोटा था। मेरी मां ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है। हमारे घर में ज्यादा पैसा नहीं होता था, इसलिए मेरे सभी भाई-बहन घर में नहीं पढ़ पाए।’

वीडियो कॉल के जरिये फैमिली से बात की

रणवीर सिंह अभय की कहानी सुनकर इतने इमोशनल हो जाते हैं कि रोने लगते हैं।(Ranveer Singh Gets Emotional Hearing Abhay Singh story) वो वीडियो कॉल से अभय के परिवार से बात भी करते हैं। वह उनके और उनकी मां के संघर्ष की भी बहुत तारीफ करते हैं। एक दूसरे प्रोमो में रणवीर अभय की मूंछो के साथ मस्ती करते भी नजर आये।

फ्यूचर बेबीज के बारे में भी की बात

रणवीर ने ये भी कहा कि आने वाले 2 – 3 सालों में वह पिता बनना चाहेंगे। इस बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा, ‘जैसा कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अब दो-तीन साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मैं तो रोज उनकी बचपन की फोटो देखता हूं और कहता हूं एक ऐसी बेबी मुझे भी दे दो, बस फिर मेरी लाइफ सेट हो जाएगी।’ द बिग पिक्चर फोटो पर आधारित प्रश्न और उत्तर का शो है। इसमें अधिकतम प्राइज मनी 5 करोड़ रुपए है।

Facebook Comments
Puja Kumari

Share
Published by
Puja Kumari

Recent Posts

स्तनपान बनाम फ़ॉर्मूला दूध: आपके बच्चे के लिए क्या सही है?

माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…

4 weeks ago

शिशु की त्वचा की देखभाल कैसे करें? 7 आसान Baby Skincare Tips

नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…

3 months ago

रोते हुए बच्चे को शांत कैसे करें? 10 आसान और असरदार घरेलू तरीके

एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…

4 months ago

नवजात शिशु की पहले 30 दिनों की देखभाल कैसे करें? (A Complete Guide for New Parents)

घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…

4 months ago

हिसार की छात्रा के बायोइन्फॉर्मेटिक्स शोध से दर्दनाक मस्तिष्क की चोट का अल्जाइमर से संबंध उजागर हुआ

हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…

8 months ago

मध्य प्रदेश टूरिज़्म 2025: एक प्रगति की कहानी — ‘Heart of Incredible India’

मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…

9 months ago