Wiki Bio
Riddhima Kapoor: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पेज पर रिद्धिमा अक्सर कोई ना कोई तस्वीर साझा करती नजर आती है। लेकिन बीते दिनों उन्होनें सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं वो बेहद ख़ास हैं। ख़ास इसलिए है क्योंकि इन तस्वीरों में रिद्धिमा और नीतू कपूर के साथ पूरा भट्ट परिवार शामिल है। माना जा रहा है कि, बीते दिनों आलिया भट्ट का परिवार उनसे मिलने गया था। आइये आपको बताते हैं आखिर क्या थी इस गेट टुगेदर की वजह।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते 30 अप्रैल को ऋषि की कपूर की मौत के बाद आलिया भट्ट हर वक़्त रणबीर और नीतू कपूर के साथ थी। चूँकि लॉकडाउन की वजह से उस वक़्त आलिया के अलावा भट्ट परिवार से और कोई सदस्य नहीं जा पाया था इसलिए बीते दिनों आलिया के परिवार के अन्य सदस्य भी नीतू और रिद्धिमा से मिलने पहुंचे। बता दें कि, बीते छह जून को रणबीर की माँ नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा से मिलने आलिया भट्ट, उनकी माँ सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट पहुंचे थे। जानकारी हो कि, ऋषि कपूर के देहांत के बाद यह पहला मौका था जब रणबीर और आलिया का पूरा परिवार एक साथ था। इस मौके को हमेशा के लिए यादों में समेटने के लिए रिद्धिमा कपूर ने अपनी माँ नीतू कपूर और आलिया की मम्मी सोनी राजदान के साथ तस्वीर शेयर की। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में रिद्धिमा, रणबीर, आलिया और उनकी बहन शाहीन नजर आई। इसके अलावा रिद्धिमा ने माँ नीतू कपूर और आलिया भट्ट के साथ की अलग-अलग तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि, ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार के लिए रिद्धिमा दिल्ली से मुम्बई नहीं पहुंच पाई थी। रिद्धिमा उनके संस्कार के एक दिन बाद मुंबई पहुंची और तब से वो मुंबई में ही हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, कपूर भट्ट परिवार के इस मिलाप में एक सदस्य बच्चन परिवार का भी शामिल था। जी हाँ ये सदस्य था अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता का बेटा अगस्त्या। ज्यादा हैरान ना हों क्योंकि, श्वेता नंदा का रणबीर कपूर के परिवार से गहरा रिश्ता है। आपको बता दें कि, श्वेता की शादी रणबीर और रिद्धिमा की बुआ ऋतू नंदा के बेटे निखिल नंदा से हुई है। इस रिश्ते से श्वेता रिद्धिमा और रणबीर की भाभी हुई। बता दें कि, रिद्धिमा कपूर ने 6 जून की जो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है उनमें से एक तस्वीर में श्वेता नंदा का बेटा अगस्त्या नंदा भी नजर आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगस्त्या भी रिद्धिमा, रणबीर और नीतू कपूर से मिलने आया था। बहरहाल भट्ट और कपूर परिवार का मिलाप जल्द ही रणबीर और आलिया की शादी की तरफ भी इशारा करता है। संभव है कि, इस साल के आखिर तक दोनों परिणय सूत्र में बांध जाएंगे।
माता-पिता बनने का सफर खुशियों के साथ-साथ कई बड़े फैसलों से भरा होता है। इनमें…
नवजात शिशु की त्वचा (baby skin) को छूने का अहसास दुनिया का सबसे सुखद अनुभव…
एक नए माता-पिता के तौर पर, बच्चे के रोने की आवाज़ से ज़्यादा परेशान करने…
घर में एक नन्हे मेहमान का आना दुनिया की सबसे बड़ी खुशियों में से एक…
हिसार, हरियाणा – हरियाणा के हिसार जिले के भाटोल जाटान गांव की कीर्ति बामल, जो…
मध्य प्रदेश, जिसे हम गर्व से Heart of Incredible India कहते हैं, अब सिर्फ घूमने…